*राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा निखारने में जुटी मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी*
*नेशनल कैंप का भव्य समापन,39 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व,खिलाड़ियों को मिली खेल किट*
जबलपुर – मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलों ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा बिलासपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 29 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक 3rd ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के प्रशिक्षक झामसिंह तेकाम को मध्यप्रदेश टीम दल कोच, एडवोकेट जयराज चौधरी को रेफरी नियुक्त किया गया है । एकेडमी के 39 खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम दल का प्रतिनिधित्व करेंगे जिस हेतु रॉक फोर्ड सोफ्टसोल कम्प्यूटर एकेडमी महानद्दा मदन महल जबलपुर में एक दिवसीय नेशनल कैंप का आयोजन किया गया था जिसके समापन अवसर पर अतिथि के रूप में दिव्या बाजपेई निर्देशिका आदित्य कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर, एडवोकेट सपना सिंह परिहार सचिव स्वामी प्रज्ञानंद शिक्षा महाविद्यालय कटंगी जबलपुर, उत्कर्ष गुप्ता संचालक रॉक फोर्ड सोफ्टसोल कम्प्यूटर एकेडमी जबलपुर, विभूम बाजपेई ,वैभव जोशुवा अध्यक्ष मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला उपस्थित रहे । मंचासीन अतिथियों का स्वागत एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव, प्रशिक्षक जयराज चौधरी,झामसिंह तेकाम , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मानवराज यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। नेशनल कैंप के समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने हुनर का अलौकिक प्रदर्शन कर अतिथियों का मनमोहा । नेशनल कैंप के समापन अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट खेल न केवल शारीरिक दक्षता और आत्मरक्षा का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। अतिथियों ने मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी द्वारा निरंतर प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एकेडमी जिस लगन और समर्पण से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रही है, वह प्रशंसनीय है। अतिथियों ने 3rd ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे 39 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और एकेडमी का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और प्रशिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही खिलाड़ी उच्च स्तर तक पहुंच पाते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एकेडमी के द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट मध्यप्रदेश टीम दल ट्रेक सूट एवं ताइक्वांडो ड्रेस प्रदान की गई ।
खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है – रोशनी बैरागी , रिहान मरावी , खुशी यादव ,रेशु सिंह मसराम मान्या महावर, एडरिन वॉर्नर,शौर्य विरहा ,शौर्य विक्रम वीर,अन्विका बोरासी,अंशिका बोरासी,गौरव कश्यप,मानवराज यादव,मानवी यादव,राज चक्रवर्ती, इशान दुबे,सतेन्द्र बरकडे,कार्तिक बर्मन,रमन मेहरा , दीपा रघुवंशी,राधे पटेल,कामाक्षा पटेल, नव्या रघुवंशी,अदिति गिरी,आर्यवधन सिंह परिहार,शिवानी बेन,अंशिता रॉय,अमिष्का रॉय,सावन बैरागी,ललिता पूषाम,मानषी मरकाम,सरला सरोते, कशिश वरकड़े,यसमीन सैयाम, सकुनतला ठाकुर,अम्बिका मार्को,प्रियंका मरावी,अजीत वरकड़े,निर्मिला कुलस्ते।


