Skip to main content

Aaj Tak24x7

राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा निखारने में जुटी मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी* 

*राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा निखारने में जुटी मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी*

*नेशनल कैंप का भव्य समापन,39 खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में करेंगे मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व,खिलाड़ियों को मिली खेल किट*

 

जबलपुर – मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि खेलों ताइक्वांडो यूथ स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा बिलासपुर छत्तीसगढ़ में दिनांक 29 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2025 तक 3rd ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी के प्रशिक्षक झामसिंह तेकाम को मध्यप्रदेश टीम दल कोच, एडवोकेट जयराज चौधरी को रेफरी नियुक्त किया गया है ‌। एकेडमी के 39 खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम दल का प्रतिनिधित्व करेंगे जिस हेतु रॉक फोर्ड सोफ्टसोल कम्प्यूटर एकेडमी महानद्दा मदन महल जबलपुर में एक दिवसीय नेशनल कैंप का आयोजन किया गया था जिसके समापन अवसर पर अतिथि के रूप में दिव्या बाजपेई निर्देशिका आदित्य कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जबलपुर, एडवोकेट सपना सिंह परिहार सचिव स्वामी प्रज्ञानंद शिक्षा महाविद्यालय कटंगी जबलपुर, उत्कर्ष गुप्ता संचालक रॉक फोर्ड सोफ्टसोल कम्प्यूटर एकेडमी जबलपुर, विभूम बाजपेई ,वैभव जोशुवा अध्यक्ष मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला उपस्थित रहे । मंचासीन अतिथियों का स्वागत एकेडमी के संस्थापक राजकुमार यादव, प्रशिक्षक जयराज चौधरी,झामसिंह तेकाम , अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मानवराज यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। नेशनल कैंप के समापन अवसर पर खिलाड़ियों ने हुनर का अलौकिक प्रदर्शन कर अतिथियों का मनमोहा । नेशनल कैंप के समापन अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ताइक्वांडो जैसे मार्शल आर्ट खेल न केवल शारीरिक दक्षता और आत्मरक्षा का माध्यम हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। अतिथियों ने मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी द्वारा निरंतर प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के प्रयासों की सराहना की और कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद एकेडमी जिस लगन और समर्पण से खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रही है, वह प्रशंसनीय है। अतिथियों ने 3rd ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करने जा रहे 39 खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश और एकेडमी का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने अभिभावकों और प्रशिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही खिलाड़ी उच्च स्तर तक पहुंच पाते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और निरंतर अभ्यास को सफलता की कुंजी बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के समापन अवसर पर एकेडमी के द्वारा खिलाड़ियों को खेल किट मध्यप्रदेश टीम दल ट्रेक सूट एवं ताइक्वांडो ड्रेस प्रदान की गई ।

खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है – रोशनी बैरागी , रिहान मरावी , खुशी यादव ,रेशु सिंह मसराम मान्या महावर, एडरिन वॉर्नर,शौर्य विरहा ,शौर्य विक्रम वीर,अन्विका बोरासी,अंशिका बोरासी,गौरव कश्यप,मानवराज यादव,मानवी यादव,राज चक्रवर्ती, इशान दुबे,सतेन्द्र बरकडे,कार्तिक बर्मन,रमन मेहरा , दीपा रघुवंशी,राधे पटेल,कामाक्षा पटेल, नव्या रघुवंशी,अदिति गिरी,आर्यवधन सिंह परिहार,शिवानी बेन,अंशिता रॉय,अमिष्का रॉय,सावन बैरागी,ललिता पूषाम,मानषी मरकाम,सरला सरोते, कशिश वरकड़े,यसमीन सैयाम, सकुनतला ठाकुर,अम्बिका मार्को,प्रियंका मरावी,अजीत वरकड़े,निर्मिला कुलस्ते।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

*प्रेस विज्ञप्ति* *नई दिल्ली* *15 सितंबर 2026* *केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का किया विमोचन* *संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी स्मारक डाक टिकट उनकी भक्ति, सेवा और मानवता के संदेश को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का प्रयास: ज्योतिरादित्य सिंधिया* *रामभक्ति को मानवता और लोककल्याण से जोड़ने वाली संत परंपरा भारत की आत्मा है* नई दिल्ली। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की स्मृति में आयोजित संत समागम के अवसर पर उनके सम्मान में भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा जारी स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री राम कथा एवं संत समागम का भी शुभारंभ हुआ। संत मलूकदास जी की स्मृति में जारी यह डाक टिकट उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और लोककल्याण की उस समृद्ध परंपरा को राष्ट्रीय स्मृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसने पीढ़ियों को जीवन का मार्ग दिखाया है। इस अवसर पर संत-महात्माओं, पूज्य संत शिरोमणियों, पूज्य स्वामी राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज, श्री मलूक पीठ सेवा संस्थान न्यास के पदाधिकारियों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि संतों की वाणी और उनका जीवन भारत की आत्मा को दिशा देने का कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि यह विशेष संयोग है कि जिस संत का हृदय प्रभु श्रीराम की भक्ति में रमा रहा, उनकी स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन श्रीराम कथा के शुभारंभ के अवसर पर हो रहा है। *संत मलूकदास जी की रामभक्ति में समाहित था मानवता का संदेश* सिंधिया ने कहा कि संत मलूकदास जी भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त थे, लेकिन उनकी रामभक्ति केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं थी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन का दर्शन बनाया और उसे जन-जन तक पहुंचाया। श्रीराम को उन्होंने कर्तव्य, त्याग, सत्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण के प्रतीक के रूप में देखा। उन्होंने संत मलूकदास जी की प्रसिद्ध पंक्तियों, *“मलूका ऐसी राम की, कृपा भई है मोय। सकल जगत अपना भया, बैरी रहा न कोय॥”* का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पंक्तियों में संत की उस आध्यात्मिक अवस्था का दर्शन होता है, जहां राम की कृपा से अपना और पराया का भेद समाप्त हो जाता है और पूरा संसार अपना लगने लगता है। उन्होंने कहा कि राम की कृपा जब होती है तो परिवार बड़ा होता जाता है, हृदय में वैर समाप्त होता है और सेवा ही साधना बन जाती है। *विरासत और विकास के साथ आगे बढ़ रहा नया भारत* केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज भारत जिस आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है, उसके पीछे केवल आर्थिक विकास नहीं, बल्कि गहरा सांस्कृतिक आत्मविश्वास भी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी विरासत को आधुनिक विकास के साथ जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक तथा देश की अनेक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और पुनर्जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत के लिए विकास और संस्कृति एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं। भारत आधुनिक भी हो सकता है और अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ भी। तकनीक में अग्रणी बनने के साथ अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखना ही भारत की विशिष्ट पहचान है। *संत मलूकदास जी का संदेश विकसित भारत की मानवीय आधारशिला* सिंधिया ने कहा कि भारत विकसित भारत 2047 के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन विकास तभी पूर्ण होगा जब उसके केंद्र में मनुष्य होगा। देश की प्रगति में करुणा, अर्थव्यवस्था में अवसर, तकनीक का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता, शिक्षा के माध्यम से चरित्र निर्माण और समाज के कल्याण के लिए शक्ति का उपयोग ही विकास को सार्थक बनाता है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि डाक विभाग द्वारा जारी किया गया यह स्मारक डाक टिकट संत मलूकदास जी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्मृति का हिस्सा बनाने का माध्यम है। यह आने वाली पीढ़ियों को उनकी भक्ति, ज्ञान, करुणा और मानवता के संदेश से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

टॉप स्टोरीज

ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस जनसुनवाई में हितग्राहीयो की समस्याओं का समाधान कराया सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा ग्वालियर आज 15/9/2026 ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में वाइस चेयरमैन सुधीर गुप्ता द्वारा जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण किया जनसेवा ही हमारा सर्वोपरि संकल्प है 32 प्रकरणों में 25 का निराकरण किया बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरीत प्रभावी एवं संतोषजनक निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदोरिया, श्री बृजेश शर्मा भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंऑफिसर ,ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी,वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in