Skip to main content

Aaj Tak24x7

सोनभद्र में निषाद पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न,

लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश

रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी

 

सोनभद्र में निषाद पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न

 

 

/ सोनभद्र।ओबरा जनपद सोनभद्र में निषाद पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसे पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री व्यासमुनि निषाद जी ने संबोधित किया। बैठक में आगामी 13 जनवरी को लखनऊ में आयोजित होने वाले संकल्प दिवस को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष श्री निषाद ने बैठक में उपस्थित जिला कमेटी के पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों, ब्लॉक व सेक्टर प्रभारियों को संकल्प दिवस की तैयारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन निषाद समाज के हक, हिस्सेदारी, मान और सम्मान की लड़ाई को मजबूती देने वाला ऐतिहासिक अवसर है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लखनऊ संकल्प दिवस को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया और संगठन को और अधिक मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाए—

“लखनऊ चले, संकल्प दिवस मनाने

“जय निषाद राज”

“निषाद पार्टी जिंदाबाद”

बैठक में माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी, प्रांतीय अध्यक्ष युवा मोर्चा मा. देवेंद्र निषाद जी, प्रदेश महासचिव मा. दया शंकर निषाद जी के प्रति भी आभार व समर्थन व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अनिकेत निषाद, जिलाध्यक्ष – निषाद पार्टी सोनभद्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7