Skip to main content

Aaj Tak24x7

सनावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सनावद में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश*

*सनावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, सनावद में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश

 

2 शातिर आरोपी गिरफ्तार, 1.5 लाख की 3 बाइक बरामद, खरगोन और खंडवा जिले में करते थे अपराध.

 

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

 

सनावद,- पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन श्री अनुराग एवं डीआईजी निमाड़ रेंज सुश्री सिमला प्रसाद के निर्देश पर, एसपी खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में थाना सनावद पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है।

 

*घटना का विवरण:*

दिनांक 12.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति चोरी की बाइक लेकर धनगांव से सनावद तरफ आ रहे हैं। थाना प्रभारी उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर ढकलगांव फाटे पर नाकाबंदी की गई। मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार बिना नंबर की बाइक पर आते 2 व्यक्तियों को रोका गया। दस्तावेज नहीं मिलने पर पूछताछ की गई।

 

*तरीका ए वारदात:*

आरोपी भीड़भाड़ या एकांत में खड़े वाहनों की तलाश करते थे, जिनके लॉक पुराने/खराब हों या चाबी लगी हो। मास्टर चाबी से लॉक खोलकर फरार हो जाते थे। पहली बाइक दिनांक 07.09.2026 को सनावद साप्ताहिक बाजार, सरकारी अस्पताल के पास से चोरी हुई थी, जिस पर थाना सनावद में अपराध क्र. 399/2026 धारा 303(2) BNS दर्ज है।

 

*गिरफ्तार आरोपी:*

1. अजय पिता शिवकरण गोलकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बिहारीपुरा, थाना धनगांव, जिला खंडवा

2. धर्मेन्द्र पिता कोमल डांगरे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम हरबसपुरा, थाना धनगांव, जिला खंडवा

 

*अपराधिक रिकॉर्ड:*

– अजय: थाना नर्मदानगर 246/2026 और थाना सनावद 399/2022

– धर्मेन्द्र: थाना धनगांव 281/2023 (379 भादवि), थाना नर्मदानगर 246/2026, थाना सनावद 399/2022

 

*जप्त वाहन सूची (कुल 1.5 लाख):*

1. हीरो स्पलेण्डर प्रो – MP10MG7119 – चेसिस MBLHA10ABBHL05452

2. हीरो एच.एफ. डिलक्स – MP10N0268 – चेसिस MBLHAR052J9J15678

3. सीबी साइन ब्लू – MP10MY-9695 – चेसिस ME4JC737HJ7028554

 

*पुलिस टीम:*

एसडीओपी बड़वाह श्रीमति अर्चना रावत के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी उनि धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में उनि सुरेन्द्र पवार, प्रआर 420 महिपाल, प्रआर 940 रविन्द्र चौहान, प्रआर 559 विनोद गोड, प्रआर 746 राजेश जायसवाल, आर 429 सरदार निगम, आर 317 अरुण मीणा, आर 103 कृष्णा बिरला, आर 850 राजीव गुर्जर, आर 945 धर्मेन्द्र सिंह, आर 87 योगेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।

 

*पुलिस की अपील:* वाहन लॉक दुरुस्त रखें, चाबी निकालना सुनिश्चित करें, बिना कागज के बाइक की खरीद-बिक्री न करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7