जितेंद्र जैन जिला शिवपुरी
समाचार
देश को अदृश्य शक्ति से खतरा: विपक्ष से लेकर सरकार के लोग झंडा लेकर निकले देश बचाने क
मूकदर्शक बनी जनता भी सोचने को मजबूर: क्या अदृश्य शक्ति से बचाने को आएगा कोई तांत्रिक
दुनिया में कहीं युद्ध के हालात हैं तो कहीं नए आविष्कार हो रहे हैं, इन सबके बीच हमारे देश को किसी अदृश्य शक्ति से खतरा हो गया।
यह बात हम इसलिए लिख रहे हैं क्योंकि पिछले दिनों विपक्ष ने रामलीला मैदान में लाखों की भीड़ जुटाकर उस शक्ति को चैलेंज किया, तो उसके बाद देश के गृह मंत्री हाथ में झंडा लेकर उस शक्ति से निपटने को निकल पड़े। इन सभी हालातों में देश की जनता यह सोचने को मजबूर है कि आखिर ऐसी कौन सी शक्ति है, जिससे हमारे देश को खतरा है, और यदि ऐसा है तो कोई तांत्रिक क्यों नहीं ढूंढ लाते..!
गौरतलब है कि कांग्रेस ने पिछले दिनों रामलीला मैदान में यह कहते हुए लाखों की भीड़ इकठ्ठा की थी कि हम संविधान की रक्षा करने के लिए आए हैं। सोशल मीडिया पर नजर आने वाली लाखों की भीड़ को गोदी मीडिया ने खाली कुर्सियां दिखाकर उस विरोध प्रदर्शन को असफल साबित करने का भरसक प्रयास किया। अभी दिल्ली के दुकानदारों के नुकसान का आंकलन हो भी नहीं पाया था कि देश के गृहमंत्री अमित शाह भी हाथ में तिरंगा लेकर देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए हैदराबाद की सड़कों पर निकल पड़े। उनके साथ भाजपा के और भी कई नेता शामिल रहे।
सीएम भी जिंदाबाद की जगह बोले मुर्दाबाद:
देश के ऐसे हालातों के बीच जब मुख्यमंत्री जैसे नेता भ्रमित हो रहे हैं कि किसे जिंदाबाद और किसे मुर्दाबाद करना है, वो समझ नहीं पा रहे। आज एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारे लगाने के दौरान अपने वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा का नाम लेकर मुर्दा तक कहने के बाद खुद को संभाला और फिर जिंदाबाद कहा। इसमें गलती उनकी नहीं है, क्योंकि देश में हालात ही ऐसे बने हुए है कि समझ नहीं आ रहा कि किसे जिंदाबाद कहें और किसे मुर्दाबाद।
जनता कर रही आर्थिक मंदी पर चर्चा:
एक तरफ देश को नेता खतरे में बताकर भीड़ इकठ्ठा कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर जनता भी नेताओं के बीच चल रहे इस मैच को देखने के साथ आर्थिक मंदी पर भी चर्चा कर रहे हैं। क्योंकि सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा है कि दूसरे देशों में जरूरत का सामान इकठ्ठा करने के फरमान जारी हो चुके हैं, लेकिन इस संबंध में हमारे देश में कोई चर्चा न होकर नेता एक-दूसरे को पटखनी देने में व्यस्त हैं।



