छेड़खानी मामले में हरैया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*

रिपोर्ट

शमसुलहक खान

आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

 

*छेड़खानी मामले में हरैया पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा*

– सोशल मीडिया के खबरों का थानाध्यक्ष हरैया ने लिया संज्ञान

 

– छेड़खानी मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हरैया पुलिस

 

– छेड़खानी मामले में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का कराया गया मेडिकल – थानाध्यक्ष

 

*हरैया बस्ती*- सोशल मीडिया पर वायरल खबरों का संज्ञान लेकर हरैया पुलिस ने छेड़खानी मामले की जांचकर आनन फानन में पीड़िता की तहरीर पर उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया से कराया है और हरैया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई ।

आपको बता दें कि हरैया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पड़री मिश्र के राजस्व गांव मरहरी निवासी देवा पुत्र मुन्नीलाल के ऊपर गांव की एक लड़की ने छेड़खानी करने का आरोप लगाई थी कि गांव के देवा पुत्र मुन्नीलाल ने दिनांक – 14-12-2025 शाम को घर में अकेला पाकर जबरन मुझसे छेड़खानी करने लगा था और जब हमने छेड़खानी करने का विरोध किया था तो लड़के ने लात घूसे से मारा पीटा था जिसकी सूचना पीड़िता ने हरैया पुलिस को दिनांक – 15-12-2025 को दिया था । हरैया पुलिस ने कहा कि पहले छेड़खानी मामले की जांच होगी उसके बाद कार्यवाही होगा । एक सप्ताह बीतने के बाद पीड़िता ने सी ओ हरैया स्वर्णिमा सिंह को मामले को अवगत कराया गया था लेकिन सी ओ ने भी जांच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया था फिर भी पीड़िता को न्याय नहीं मिली । पीड़िता मजबूर होकर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना से भी शिकायत की थी तब जिलाधिकारी ने सी ओ हरैया को छेड़खानी मामले को गंभीरता से लेते हुए विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था लेकिन 22 दिन बीतने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई थी । आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई न लेने से छेड़खानी करने वाले आरोपी देवा का मनोबल बढ़ रहा था और पीड़िता के जान का खतरा बना हुआ था । इस सम्बंध में थानाध्यक्ष हरैया ने बताया कि छेड़खानी मामले की जानकारी नही थी हल्का सिपाही द्वारा मामले को दबा दिया गया था सोशल मीडिया पर छेड़खानी की खबर वायरल होते ही मामले का संज्ञान लेकर पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा चुका है । मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in