संदीप पाटीदार राणा , जिला खरगोन
थाना मण्डलेश्वर दिनांक 06.01.2025
*खरगोन पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधडी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
• *पुलिस ने प्रकरण में 01 आरोपी को किया गिरफ्तार*
• *आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे थे 278400/- रुपये*
• *पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जप्त किए ठगे गए सम्पूर्ण मशरुका 278400/- रुपये*
दिनांक 20.12.2025 को फरियादी अरुण निवासी ग्राम मुरल्ला व अन्य 06 व्यक्तियो ने थाना मण्डलेश्वर पर सुचना दी थी कि, अनावेदक अजय पिता हरिराम मंशोरे निवासी ग्राम छोटी खरगोन थाना मण्डलेश्वर ने फरियादियों से नौकरी लगाने की बात पर कुल 278400/- रुपये की धोखाधडी की है व जिसके बाद फरार हो गया है । उक्त घटना पर से थाना मण्डलेश्वर पर अपराध क्रमांक 370/2025 धारा 318(4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया है ।
उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल व एसडीओपी मण्डलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी मण्डलेश्वर उनि दीपक यादव के नेतृत्व में थाना मण्डलेश्वर से पुलिस टीम का गठन किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा उक्त मामले में अनावेदक अजय पिता हरिराम मंशोरे निवासी ग्राम छोटी खरगोन थाना मण्डलेश्वर कि तलाश पतारसी की गई एवं उसके मिलने वाले सभी संभावित स्थानों पर घेराबंदी कर दबिश भी दी गई परंतु आरोपी का कोई पता नहीं चल सका । आरोपी शातिर किस्म का होकर बार-बार अपने रहने के ठिकाने बदल रहा था । पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे थे एवं उसकी जानकारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा मुखबिरों को भी सक्रिय कर सूचना देने के लिए लगाया ।
परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा आरोपी अजय पिता हरिराम मंशोरे निवासी ग्राम छोटी खरगोन थाना मण्डलेश्वर को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया एवं प्रकरण में जिससे पूछताछ करने पर उसने उक्त राशि धोखाधड़ी कर अपने पास होना स्वीकार किया गया । पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर ठगी किए 2,78,400/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है ।
उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी मण्डलेश्वर श्री श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी मण्डलेश्वर उप.निरी. दीपक यादव के नितृत्व मे उनि. प्रवीण निकुम, सउनि. रमेश वास्कले, प्र.आऱ 820 संजय, प्र.आऱ. 544 अनिल, प्र.आऱ. 634 दिनेश , प्र.आऱ. 536 गुमानसिंह , आऱ. 287 अमित, आर. 821 अभिषेक, आऱ. 309 राजकुमार दुबे का विशेष योगदान रहा ।


