केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह जी की शिष्टाचार भेंट
अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7
आज दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटील जी से उनके निज निवास पर मध्य प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
भेंट के दौरान मंत्री श्री कुशवाह जी ने अटल भूजल योजना के अंतर्गत
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के 6 जिलों के 9 विकासखंडों में संचालित योजना की समीक्षा का विषय उठाया। उन्होंने योजना अंतर्गत वर्ष 2024–25 की लंबित राशि को शीघ्र मध्य प्रदेश के उद्यानिकी विभाग को आवंटित किए जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया।
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटील जी ने विषय पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।


