Skip to main content

Aaj Tak24x7

हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस बंद होने से यात्रियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी।

हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बस बंद होने से यात्रियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

हसनपुर। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड से बिजनौर और हरिद्वार के मार्ग पर संचालित होने वाली एकमात्र रोडवेज बस सेवा पिछले दो दिनों से अचानक बंद कर दी गई है। बस का संचालन ठप होने से क्षेत्र के यात्रियों और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। बुधवार को राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर प्रदर्शन कर बस सेवा तत्काल बहाल करने की मांग की ।

एआरएम के निर्णय पर आपत्ति जताते हुए

राष्ट्र सेवी संगठन के संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि एआरएम (अमरोहा) द्वारा बस सेवा बंद करने का लिया गया निर्णय पूरी तरह जनविरोधी है। उन्होंने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़ते हुए कहा कि यह मार्ग हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जीवनरेखा है। कृष्ण कुमार शर्मा ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बस सेवा शुरू नहीं की गई, तो संगठन बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होगा।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आगामी महाशिवरात्रि का त्योहार नजदीक है। क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिदिन धर्म लाभ कमाने और गंगा स्नान के लिए इसी बस से हरिद्वार जाते हैं। इकलौती बस सेवा बंद होने से अब यात्रियों के पास कोई सुलभ विकल्प नहीं बचा है। विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

प्रदर्शनकारियों में महिपाल सिंह, कुलदीप गुप्ता, चंद्रभान सिंह, मा रामवीर सिंह, धर्मपाल सिंह ओमवीर सिंह और राजू चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में विभाग से मांग की है कि यात्रियों की धार्मिक भावनाओं और सुविधा को देखते हुए इस बस का संचालन अविलंब शुरू किया जाए।सवाददाता. मुशीर खान.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7