संदीप पाटीदार राणा ,जिला खरगोन
चीन के बाद अमरीका में कदम रखेगी निमाड़ की बेट
धरगांव / नए साल में पथराड निमाड़ की बेटी और महू मालवा की बहू जीवन बीमा अभिकर्ता उर्मिला पाटीदार निमाड़ मालवा की ओर से अमरीका में अपने कदम रखने वाली है।यह अवसर उन्हें जीवन बीमा के क्षेत्र में प्रतिष्ठत एम डी आर टी 2026 के लिए क्वालीफाई करने पर मिला है।उन्होंने लगातार पांचवीं बार एम डी आर टी कंप्लीट किया है।पिछली बार 2025 में क्वालीफाई होने पर उन्हें मकाऊ चीन जाकर वहां आयोजित वर्ल्ड ग्लोबल कॉन्फ्रेंस ज्वाइन करने का अवसर प्राप्त हुआ था। जहां दुनिया भर की प्रतिष्ठित बीमा कंपनियों के 89 देशों से प्रतिनिधि शामिल हुए थे।2026 की वर्ल्ड ग्लोबल कॉन्फ्रेंस अमरीका में होने वाली है इसके लिए उर्मिला पाटीदार ने योग्यता प्राप्त कर ली है।उर्मिला पाटीदार ने बताया कि यह अवसर मिलना सौभाग्य की बात है इसके लिए मैने कड़ी मेहनत की है किसी भी इंसान को सफलता सिर्फ ज्ञान और कौशल से नहीं मिलती है सफलता की एक और कुंजी है और वह है जुनून। जूनून वो आग है जो हमें बार बार गिरने के बाद भी उठने की ताकत देती है।जुनूनी इंसान अकेला नहीं होता उसका जुनून उसके साथ होता है जो अंदर ही अंदर इंसान की जीत का मार्ग प्रशस्त करता है। मेरी सफलता में उन सब का योगदान है जिनके साथ काम कर के मैने यह सफलता पाई है।इस सफलता पर डॉ धर्मेन्द्र पाटीदार डॉ प्रदीप दांगी डॉ बद्री प्रसाद पाटीदार भगवान पाटीदार सहित मित्रमंडल ने हर्ष व्यक्त किया है।


