ईटोकन प्रणाली के संबंध में उर्वरक विक्रे-ताओं को दिया प्रशिक्षण, ई-टोकन से समय पर एवं आसानी से मिलेगा खा
———–
देवास 08 जनवरी 2026/ उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि ई-टोकन प्रणाली के संबंध में बागली, कन्नौद एवं खातेगांव के समस्त उर्वरक विक्रेताओं को जनपद पंचायत सभाकक्ष कन्नौद में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि कृषकों को समय पर एवं पारदर्शिता के साथ उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासन द्वारा ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है। कृषक स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से प्रक्रिया कर ई-टोकन प्राप्त कर, अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक क्रय कर सकते है।
प्रशिक्षण में बताया कि किसाना गूगल पर https://mpkrishi.org लिंक से ई-विकास प्रणाली या https://etoken.mpkrishi.org लिंक के माध्यम से या क्यूआर कोड के माध्यम से टोकन जनरेट कर सकते हे कृषक भाई अपने आधार नंबर एवं ओटीपी फीड कर लॉग इन कर सकते हैI लॉग इन करने के उपरांत पोर्टल पर एग्रीस्टैक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि अपडेट होकर, मौसम एवं फसल का चयन करने के उपरांत फसल तथा कृषि भूमि अनुसार उर्वरको की गणना होकर, पोर्टल पर प्रदर्शित होने के उपरांत कृषक भाई उर्वरक विक्रेता जैसे – मार्कफेड, एम.पी.एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओ के यहाँ उपलब्ध स्टॉक की जानकारी प्रदर्शित होगी, जिसमे कृषक भाई अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेताओ का चयन कर ई-टोकन जारी हो जायेगा। कृषक भाई चयनित उर्वरक विक्रेताओ के यहाँ से उर्वरक क्रय कर सकते है।
ई-टोकन लॉग इन आधार नंबर पर ओटीपी फीड, एग्री स्टैक (फार्मर आई.डी.) से कृषि भूमि का अपडेट
यदि कृषक सहकारी समिति के सदस्य है या नहीं का चयन करेंगे
बोयी जाने वाली फसल, रकबा एवं मौसम का चयन करेंगे
पोर्टल द्वारा कृषि भूमि एवं फसल अनुसार उर्वरक की गणना
मार्कफेड, एम.पी.एग्रो, विपणन समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओ के पास उपलब्ध स्टॉक प्रदर्शित होगा
कृषक भाई अपनी सुविधा अनुसार उर्वरक विक्रेता का चयन करेंगे
चयनित उर्वरक विक्रेता के यहाँ पर ई-टोकन से कृषक भाई उर्वरक क्रय कर सकेंगे (समयावधि – 03 दिवस में)


