Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने वार्ड 61 में किया निरीक्षण, लक्ष्य के अनुरूप संपत्ति कर वसूली के दिए निर्देश

निगमायुक्त ने वार्ड 61 में किया निरीक्षण, लक्ष्य के अनुरूप संपत्ति कर वसूली के दिए निर्दे

 

ग्वालियर दिनांक 08 जनवरी 2026 – नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 खुरैरी पर सम्पत्तिकर की समीक्षा की तथा खुरैरी स्थित पृथ्वी ताल के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री नाथूराम ठेकेदार, उपायुक्त श्री रजनीश गुप्ता, सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी श्री उत्पल सिंह भदौरिया उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 61 में भ्रमण के दौरान सबसे पहले क्षेत्रीय कार्यालय पर संपत्ति कर वसूली की समीक्षा की तथा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप सम्पत्तिकर वसूली होनी चाहिए। इसके लिए बडे बकायेदारों के साथ ही क्षेत्र में कैंप भी लगायें। जिससे अधिक से अधिक संपत्ति कर वसूला जा सके। इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यालय पर सभी कर्मचारियों की उपस्थिति देखी तथा निर्देर्शित किया कि आधार बेस पर सभी अपनी उपस्थिति प्रतिदिन लगायें तथा क्षेत्रीय कार्यालय पर साफ सफाई बनाये रखने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान वार्ड 61 में चल रहे पृथ्वी ताल के सौंदर्यीकरण कार्य को भी देखा तथा संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के साथ ही कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। साथ ही बिजली घर रोड के बनाये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां भी जल भराव वाले स्थान हैं वहां आवश्यकता हो नाला बनाये जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करें।

सूचना क्र./66/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7