गुरुकृपा कॉलोनी में दूषित पेयजल से हाहाकार, 250 परिवारों पर स्वास्थ्य संकट

गुरुकृपा कॉलोनी में दूषित पेयजल से हाहाकार, 250 परिवारों पर स्वास्थ्य संक

खरगोन जिले की ग्राम पंचायत बलवाड़ी अंतर्गत स्थित गुरुकृपा कॉलोनी में पेयजल की गंभीर समस्या सामने आई है। कॉलोनी में निवासरत लगभग 200 से 250 परिवार इन दिनों गंदा और बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट गहराता जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार कॉलोनी में ड्रेनेज लाइन और पेयजल पाइपलाइन एक-दूसरे के बेहद पास डाली गई है। ड्रेनेज लाइन का उचित निकास नहीं होने तथा जगह-जगह लीकेज की स्थिति के चलते गंदा पानी पेयजल पाइपलाइन में मिल रहा है। परिणामस्वरूप घरों तक पहुंचने वाला पानी दूषित और बदबूदार हो चुका है।

दूषित पानी के सेवन से कॉलोनी में वायरल फीवर, पेट दर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी बीमारियों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत ज्यादा प्रभावित हो रही है।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल पाइपलाइन और ड्रेनेज लाइन को अलग-अलग कर तत्काल सुधार कार्य कराया जाए तथा शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि संभावित बड़ी बीमारी से क्षेत्र को बचाया जा सके।

 

बाईट राजेश सोलंकी

बाईट लक्ष्मण सिंह

बाईट मंजुला बाई खरगोन से अंजू त्रिवेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes