*सैकड़ों नम आंखों से प्रिय भरत शर्मा को अंतिम विदाई दी
**कन्नौद*
*कभी कभी विधाता की क्रूरता ना सिर्फ गमगीन परिवार को वरन उस सख्श के आत्मिकता के कारण जुड़े इंसान को भी इस कदर झकझोर देती है कि नि शब्द बना देती है। आज ऐसा ही गमगीन माहौल कन्नौद के उभरते मिडिया कर्मी भाई भरत शर्मा का कल ढलती शाम में विधाता के काल ने बरोठा थाना क्षेत्र में देवास से अपने परिवार के बीच आने के लिए भरत शर्मा और उनके मित्र नितिन पटेल के साथ मोटरसाइकिल से आते समय दुर्घटना घटित हो गई और उसमें भरत शर्मा के सिर में गंभीर चोट आने से घटना स्थल से बाहर निकालते समय असामयिक मृत्यु हो गई साथी नितिन गंभीर घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नितिन मोटरसाइकिल चला रहे थे भरत पीछे बैठ कर बरोठा होते हुए आते में सिरोलिया के पास सामने से तेज सफेद लाइट के वाहन से आंखों पर सामने का दिखना बंद हो गया और मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराते हुए कोई पन्द्रह फीट गहरी खाई में गिर गई और हादसा मातम दे गया।जैसे ही भरत का पार्थिव देह कन्नौद पहुंचा जहां सैकड़ों की संख्या में घाट नीचे नेमावर से विजबाड ,सुन्द्रेल , कांटाफोड़,सतबास। ,कुसमान्यिआ,आमला,आदि क्षेत्रों के पत्रकार साथी,नगर के नागरिक शबयात्रा में सम्मिलित होकर भूतेश्वर मुक्ति धाम पहुंचे जहां भाई भरत को पंचतत्व में सुपुर्द कर शोक सभा में श्री भगवान सिंग जी चूंडावत, पंडित प्रमोद मेहता जिला अध्यक्ष असेंबली आफ एम पी जनरललिस्ट, विनोद भूतड़ा, फारूख भाई केले वाले, राधेश्याम जी खत्री पार्षद, रोशन नागर, भाजपा के श्री वर्मा आदि नागरिकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक मिलनसार,कुछ करने की जिज्ञासा का धनी,सभी का सम्मान देने की अद्भुत क्षमता के रणवीर को अपने शब्दों में श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।*


