Skip to main content

Aaj Tak24x7

मध्य प्रदेश के 2 IAS अधिकारियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया*:-

* *मध्य प्रदेश के 2 IAS अधिकारियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया*:

 

*हाईकोर्ट ने आदेश आदेश की अवहेलना के मामले में कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षक को दिए निर्देश*

 

मुकेश शुक्ला की खास रिपोर्ट

 

भोपाल/ जबलपुर

जबलपुर माननीय हाईकोर्ट ने तत्कालीन प्रमुख सचिव राजस्व विवेक पोरवाल और तत्कालीन सागर कलेक्टर संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों को 21 सितंबर 2026 को कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। वारंट की तामील भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर एसपी करेंगे।

* *यह है पूरा मामला -*

मामला सागर कलेक्टर कार्यालय की अनुभाग अधिकारी शीला सेन के नियमितीकरण से जुड़ा है। हाईकोर्ट ने 19 मार्च 2025 को राज्य सरकार और सागर कलेक्टर को शीला सेन के नियमितीकरण के दावे पर 90 दिन के भीतर विचार कर उचित निर्णय लेने का आदेश दिया था। तय समय सीमा बीतने के बाद भी आदेश का पालन नहीं हुआ, अनुपालन रिपोर्ट तक नहीं दी गई। इसके बाद अवमानना याचिका दायर की गई।

कोर्ट के मुताबिक, विवेक पोरवाल और संदीप जीआर को सितंबर 2025 में ही अवमानना याचिका के नोटिस मिल चुके थे। इसके बावजूद दोनों अधिकारियों की ओर से न तो वकील के जरिए कोर्ट में हाजिरी लगाई गई और न ही आदेश का पालन किया गया।

*टाइमलाइन -*- 3 दिसंबर 2025*सागर कलेक्टर ने कोर्ट को पत्र भेजा, बताया कि तहसीलदार को नोडल ऑफिसर नियुक्त किया है।- 10 सितंबर 2026: कोर्ट ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए।- अगली सुनवाई – 21 सितंबर 2026- को होना तय हुआ है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in