Skip to main content

Aaj Tak24x7

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 से 19 सितंबर तक गुना-शिवपुरी प्रवास पर*

 

 

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 16 से 19 सितंबर तक गुना-शिवपुरी प्रवास पर*

– विकास कार्यों का लोकार्पण, जनसंवाद, सेवा संकल्प अभियान एवं दिशा बैठकों में होंगे शामिल

– ⁠गुना में चिंताहरण मंदिर-हनुमान चौक मार्ग के ऐतिहासिक सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे सिंधिया

 

गुना।

 

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य मा. सिंधिया 16 सितंबर से 19 सितंबर तक गुना संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे गुना एवं शिवपुरी जिले में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन, जनसंपर्क, हितग्राही संवाद, युवा संवाद तथा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया 16 सितंबर को नई दिल्ली से भोपाल पहुंचने के पश्चात चाचौड़ा एवं कुंभराज क्षेत्र में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम गुना में करेंगे।

17 सितंबर को उनका दिन जनसेवा और विकास कार्यों को समर्पित रहेगा। वे जिला चिकित्सालय गुना में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर में शामिल होंगे। इसके पश्चात बमोरी में नवीन डिग्री कॉलेज भवन एवं मुद्रा हनुमान 33/11 केवीए सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे।

 

बमोरी विधानसभा क्षेत्र के सिरसी में वे गुना-उमाई-सिरसी से उदयपुरी मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण करने के साथ सहरिया चौपाल कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके अतिरिक्त सांगई प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण भी करेंगे।

गुना में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री सिंधिया, चिंताहरण मंदिर से हनुमान चौक मार्ग के ऐतिहासिक सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन, विनायकखेड़ी-मुहालपर-खेजरा मार्ग तथा औद्योगिक क्षेत्र के 33/11 केवीए सब-स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। सायंकाल वे हनुमान टेकरी मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित ‘एक दीप सेवा संकल्प के नाम’ कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा भगवान विश्वकर्मा पूजन समारोह में सहभागिता करेंगे।

 

18 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया सेवा संकल्प अभियान के तहत जनहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे बरखेड़ा गिर्द में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान का निरीक्षण, आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण तथा NaMo ड्रोन दीदियों से संवाद एवं ड्रोन प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में सहभागिता करेंगे।

 

गुना में आयोजित हितग्राही कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली बहना योजना एवं पोषण आहार से जुड़े हितग्राहियों से संवाद करेंगे। इसके बाद क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में युवाओं से संवाद करेंगे। उसके बाद मंत्री सिंधिया जगनपुर स्थित प्रधानमंत्री आवास कॉलोनी में हितग्राहियों से संवाद करेंगे तथा कलेक्ट्रेट गुना में दिशा समिति की बैठक में शामिल होकर विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य शासन की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसी अवसर पर केदारनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास संबंधी प्रस्तुतीकरण भी होगा। तत्पश्चात वे पत्रकारों से संवाद करेंगे।

19 सितंबर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया गुना शहर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात वे शिवपुरी पहुंचकर कलेक्ट्रेट में दिशा समिति की बैठक लेंगे तथा पत्रकार वार्ता करेंगे। बैठक में क्षेत्र में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। चार दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया विभिन्न क्षेत्रों में आमजन, हितग्राहियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। उनका यह दौरा विकास कार्यों की गति, जनभागीदारी, योजनाओं की समीक्षा और सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आमजन से सीधे जुड़ाव पर केंद्रित रहेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in