भालूमाड़ा। नगर में आयोजित विशाल हिन्दू संगम सम्मेलन एवं भव्य शोभा कलश यात्रा में हजारों की संख्या में सनातनी बंधुओं की सहभागिता देखने को मिली। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत वातावरण निर्मित कर दिया।

भालूमाड़ा में सनातन शक्ति का ऐतिहासिक महासंगम

भालूमाड़ा। नगर में आयोजित विशाल हिन्दू संगम सम्मेलन एवं भव्य शोभा कलश यात्रा में हजारों की संख्या में सनातनी बंधुओं की सहभागिता देखने को मिली। इस आयोजन ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का अद्भुत वातावरण निर्मित कर दिया

राम–जानकी मंदिर से निकली दिव्य शोभायात्रा ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भ्रमण किया, जहां “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा भालूमाड़ा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा में मातृशक्ति, युवा शक्ति एवं वरिष्ठ जनों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान अखंड रामायण पाठ, संत-महात्माओं का प्रेरणादायी मार्गदर्शन तथा धर्म–संस्कृति से जुड़े विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं में नई ऊर्जा और चेतना का संचार किया।

जय श्री राम के नारों से गूंजता नगर, सनातन एकता और संस्कृति का सशक्त संदेश देता भालूमाड़ा।

यह आयोजन सनातन धर्म की एकता, भारतीय संस्कृति और संस्कारों का जीवंत एवं प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।

 

रिपोर्टर दिनेश केवट

अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in