नगर निगम मुख्यालय में बिराजे श्रीजी, निगमायुक्त श्री अभिषेक चौधरी ने की पूजा अर्चन
ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्वालियर नगर निगम मुख्यालय में 7वे श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। निगम मुख्यालय परिसर में आज धूमधाम से श्रीजी की स्थापना कर पूजा अर्चना की गई।
निगम मुख्यालय में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के प्रथम दिवस की आरती नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक चौधरी द्वारा की गई। जिसमे अपर आयुक्त श्री अरविंद शर्मा, उपायुक्त श्री सुनील चौहान , श्री रजनीश गुप्ता, श्री उत्तम जखेंनिया, नोडल अधिकारी विधि एवं राजस्व श्री अनूप लिटोरिया, सहायक यंत्री विद्युत श्री रामबाबू दिनकर, कार्यालय अधीक्षक श्री रमेश शर्मा, श्री अरविंद शर्मा, श्री नीरज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर निगम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री गणेश जी की आरती एवं पूजा अर्चना विधि विधान से पंडित धीरज शर्मा द्वारा कराई गई।


