Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्वालियर में विशेष अवसर: नगर निगम आई ए एस आयुक्त संघ प्रिय के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, हुआ भव्य स्वागत व सम्मान

ग्वालियर में विशेष अवसर: नगर निगम आई ए एस आयुक्त संघ प्रिय के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण, हुआ भव्य स्वागत व सम्मा

 

ग्वालियर। आज ग्वालियर शहर में एक विशेष अवसर देखने को मिला, जब नगर निगम आयुक्त आईएएस संघ प्रिय ने शहर में अपने सेवाकाल का एक वर्ष सफलता पूर्वक पूर्ण किया। इस अवसर पर शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं तथा जयेंद्रगंज स्थित मराठा हित चिंतक सभा द्वारा नगर निगम मुख्यालय पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।

 

पिछले एक वर्ष के दौरान शहर के विकास, नागरिक सुविधाओं और जमीनी स्तर पर सुधार के कई कार्यों का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ, जिससे ग्वालियर को विकास की नई दिशा मिली है।

 

कार्यक्रम में मराठा हित चिंतक सभा के अध्यक्ष बाल राजे शिंदे सहित राजेंद्र शिंदे, प्रदीप पवार, संजय सूर्यवंशी, अमर कुटे, रणजीत सुर्वे, पवन पवार, सचिन खानविलकर तथा मराठा समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आयुक्त संघ प्रिय को बधाई देते हुए भविष्य में भी शहर के विकास के लिए इसी समर्पण के साथ कार्य करने की शुभकामनाएँ दीं।

 

यह समारोह प्रशासन और समाज के बीच मजबूत विश्वास और सहयोग का प्रतीक बनकर उभरा।

 

इस पूरे कार्यक्रम के यादगार पलों को हरीश पवार ने अपने कैमरे में कैद किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7