*ग्वालियर मेले में कैट के प्रमोशन पवैलियन का उद्घाटन लॉयन डॉ. रामगोपाल गोयल ने किय
* अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो
*- भारतीय व्यापार महोत्सव भविष्य में देश के 6 राज्यों और विदेश के 6 देशों में आयोजित होगा*
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा भारत मंडपम नई दिल्ली में आगामी मई माह में भारतीय व्यापार महोत्सव का आयोजन कर रहा है। आज ग्वालियर व्यापार मेले में भारत व्यापार महोत्सव के प्रमोशन पवैलियन का शुभारंभ महोत्सव के राष्ट्रीय चेयरमेन लॉयन डॉ. रामगोपाल गोयल ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली के वरिष्ठ नेता गोपाल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव कैट द्वारा एक ऐसा अभिनव प्रयोग है जो कि प्रधानमंत्री की भावनानुसार देश की मजबूत अर्थ व्यवस्था को समूचित देश के समक्ष रखेगा। मुख्य अतिथि डॉ. रामगोपाल गोयल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव के सफल होने के बाद 6 राज्यों में आगे इसी प्रकार के भारतीय व्यापार महोत्सव आयोजित किये जायेंगे। इसके बाद 6 देशों में दुबई, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर सहित अन्य देशों में इस प्रकार के भारतीय व्यापार महोत्सव करके, ऐसे उत्पाद जिनमें भारतीय का पसीना लगा हो, उन सभी को उचित मंच दिलाया जायेगा।
गोपाल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बी2बी के व्यापारियों को इस मेले से काी लाभ होगा। ग्वालियर व्यापार मेले में रेडियो रूम के सामने पवैलियन का उद्घाटन करते हुए मेला प्रभारी संयुक्त अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विवेक जैन द्वारा किया गया। मेला समिति के सदस्य अनुराग जैन, योगेश मित्तल, अरुण गुप्ता, विद्याभूषण त्यागी, गिरीश शर्मा, डॉ. सौरभ खंडेलवाल, हिमांशु छापरिया, विकास गुप्ता, रौनक जैन, प्रशांत आलौरिया, गिरीश शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रश्मि अग्रवाल ने किया। आभार प्रदर्शन दिलीप पंजवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीपक पमनानी, अजय चौपड़ा, रवि गुप्ता, कविता जैन, बबीता डाबर, सपना गोयल, बी.एन. श्रीवास्तव, हरिओम चौरसिया, राकेश गोयल, आकाश जैन, रामकुमार गोयल, मेला व्यवसाई संघ के अध्यक्ष महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, कल्ली पंडित, अनुज गुर्जर, कैलाश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, राकेश बाबू शर्मा, जयहिन्द सिंह परिहार, दयाल जी, संतोष जैन आदि उपस्थित थे।


