
फ्लाई ओवर एवं बिजली कटौती को लेकर जनअधिकार यात्रा निकाल
पूर्व विधानसभा के साथ पक्षपात क्यों………लखन घनघोरिया
सुनील मौर्य की रिपोर्ट
जबलपुर मध्यप्रदेश का एक महत्वपूर्ण शहर हैं, जहाँ पर मध्यप्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों हजार खर्च करने का दावा करती हैं। दूसरी तरफ विधानसभा आकड़ों के अनुसार भेदभाव कर रही हैं।
पूर्व केबिनेंट मंत्री, विधायक लखन घनघोरिया जी के नेतृत्व में जनअधिकार यात्रा अब्दुल हमीद चौक (रद्दी चौकी) से अम्बेडकर चौक (तहसीली चौक) तक निकाल कर पूर्व विधानसभा के साथ हो रहे भेदभाव को जनता को अवगत कराया कि रद्दी चौकी से लेकर तहसीली चौक तक फ्लाई ओवर में क्यों देरी की जा रही हैं।
विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि 14 महीने की कांग्रेस सरकार ने मेरे द्वारा उपरूक्त मार्ग पर फ्लाई ओवर को लेकर प्रास्तव स्वीकृत कर मध्यप्रदेश सरकार को भेजा गया था जिसकी लागत 186 करोड़ में बनाना था। एवं सरकार के परिवर्तन के बाद यहां प्रस्ताव भोपाल में स्थाई समिति के पास रखा हैं। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेता मंत्रियों के कारण पूर्व विधानसभा के साथ भेदभाव कर फ्लाई ओवर का निर्माण को रोक कर रखा हैं। जबकि इस मार्ग में प्रतिदिन लाखों की तादात् में यातायात का दबाव बना रहता हैं। जनता को निकलने के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ता हैं। कभी-कभी जनता को यातायात की समस्या के कारण रेलवे स्टेशन देरी से पहुचने से ट्रेन छूट जाती हैं। इस संदर्भ में कई बार वर्तमान सरकार को पूर्व विधानसभा के अंतर्गत फ्लाई ओवर के निर्माण एवं यातायात को लेकर अवगत कराया गया क्या कारण हैं। फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं कराया जा रहा हैं।
पूर्व विधानसभा में लाखों की जनता प्रतिदिन मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। जबकि बिजली विभाग के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर अत्याधिक बिजली का बिल भेजा जा रहा हैं। जिसके कारण बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ हैं। कई ऐसे इलाके है जहाँ पर सुबह से लेकर शाम तक बिजली बंद रहती है। जिससे गरीब बच्चे पढ़ने के लिए वचित रह जाते हैं। जबकि विधायक लखन घनघोरिया जी ने कहा कि मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जबलपुर के है। उनको निष्पक्षता रखनी चाहिए। और फ्लाई ओवर का शीघ्र निर्माण कराना चाहिए। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा हैं। आज की जनअधिकार यात्रा में जबलपुर के अधिवक्ताओं का समर्थन मिला और विधायक लखन घनघोरिया को यू.जी.सी. के लिए आगे आने को कहा।
इस जनअधिकार न्याय पदयात्रा में कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला न्यायालय अध्यक्ष मनीष मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर, पंडित सम्पूर्ण तिवारी, एड़ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीक्ष मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष सतीश तिवारी, हाजी कदीर सोनी, मतीन अंसारी, पार्षदगण जितेन्द्र सिंह ठाकुर, संजय साहू, कल्लन गुप्ता, राकेश पांडे, गुलाम हुसैन, कलीम खान, प्रमोद पटैल, याकूब अंसारी, डॉ.रमाकांत रावत ब्लाक अध्यक्ष आजम अली खान, अभिषेक चंदेल, असित यादव, संजय अहिरवार, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सत्येन्द्र कुकरेले, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस उवैश अंसारी, मुरलीधर राव, रूपेन्द्र पटेल, सुबोध पहारिया, लक्ष्मी शुक्ला, आसिफ इकबाल, राजू लईक, ताहिर अली, राजेश दीवान, शैंकी सोनकर, वृद्धावन कुशवाहा, इस्तियाक अंसारी, दिलीप जाट, सोनू तिवारी, धर्मैन्द्र पटारिया, ललित कोटवानी, पवन मोंगरे, जीत जागडे़, मुन्नू पंडा, मुन्ना बेन, मुन्ना शुक्ला, रितेश अग्रवाल, अयोध्या तिवारी, अधिवक्तागणों में सीमान्त चौहान, विकास संतू, गजेन्द्र श्रीवास्तव, काजी जियाउद्दीन, अयज दुबे, ब्रजेश दुबे, पंकज शर्मा, अरविंद चौधरी, आशीष नायक, कीर्ति सिंह ठाकुर, आभा पटेल, रूबी बग्गन, तबासुम अंसारी, विजिता गावडे़ ज्योति मेहतो, मनोरमा गोलछा, सविता खटीक आदि कार्यकर्Ÿाा उपस्थित थें।
जय हिंद द्य जय भारत द्य जय संविधान
( कार्यालय )


