कलेक्टर महोदया श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन मे मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

कलेक्टर महोदया श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सिवनी श्री मनोज लारोकर के मार्गदर्शन मे मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं हब फॉर एंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन योजना अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है

 

 

इसी तारतम्य में आज दिनांक 30जनवरी 26 को प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री ईशा बाल्मिक के मार्गदर्शन में परियोजना कुरई के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को कुरई थाने का भ्रमण कराया गया थाने की कार्यप्रणाली समझाया गया अनुविभाग अधिकारी बरघाट श्री ललित गठरे के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को साइबर क्राइम एवं उससे बचने के उपाय , मोबाइल के दुरुपयोग , महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में बने कानून की जानकारी दी गई , प्रशासक वन स्टॉप सेंटर सुश्री ईशा बाल्मीक के द्वारा हेल्प लाइन नंबर्स एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई , केस वर्कर वन स्टॉप सेंटर श्रीमति वर्षा बैंस के द्वारा वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी कुरई श्री कृपाल शाह टेकाम, प्रभारी परियोजना अधिकारी कुरई श्रीमति कृष्णा बघेल ,थाना कुरई का स्टॉफ , पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रही ।

सिवनी से मनीष बघेल कि रिपोर्टर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in