Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में बार काउंसिल सदस्य पद चुनाव में 272 में से 147 अधिवक्ताओं ने डाला वोट, कल 31 जनवरी को भी होगा मतदान।

दुद्धी में बार काउंसिल सदस्य पद चुनाव में 272 में से 147 अधिवक्ताओं ने डाला वोट, कल 31 जनवरी को भी होगा मतदान

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए दुद्धी विधिक क्षेत्र के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को कचहरी परिसर में काफी गहमागहमी के बीच हुए मतदान में उत्साहजनक भागीदारी निभाई। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक स्थानीय न्यायालय में वोटिंग चली, जिसमें कुल 272 पंजीकृत मतदाता अधिवक्ताओं में से 147 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस दौरान पीएसी और पुलिस की सख्त सुरक्षा व्यवस्था रही। निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र कुमार सोनकर (अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन) के नेतृत्व में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। बताया गया है कि मतदान प्रक्रिया कल 31 जनवरी को भी जारी रहेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7