Skip to main content

Aaj Tak24x7

प्रदेश सरकार बहुत संवेदनशील, फसल की क्षतिपूर्ति का पूरा मुआवजा मिलेगा – राजस्‍व मंत्री श्री वर्मा

 

————

राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

————

देवास 03 फरवरी 2026/ राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने देवास जिले के ग्रामों में विगत दिवस हुई ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का सर्वे कार्य किया जा रहा है। उन्‍होंने सर्वे के बाद सभी पात्र ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये। उन्‍होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्‍यान रखे कि सर्वे में कोई भी पात्र किसान छूटना नहीं चाहिए। उन्‍होंने अधिकारियों से कहा कि सर्वे में कोई लापरवाही न हो, प्रत्येक प्रभावित किसान को राहत राशि मिले।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ओलावृष्टि प्रभावित ग्राम रमलखेड़ी, खजुरिया बीना, करनावद का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान को किसानों ने बताया कि ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वे ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का निरीक्षण करने आए है। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि सरकार, किसानों के साथ है। प्रदेश सरकार बहुत संवेदनशील है आपकी फसल की क्षतिपूर्ति का पूरा मुआवजा मिलेगा। उन्होंने निर्देश दिए की ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों मकान और मवेशियों की क्षतिपूर्ति का सर्वे कर एवं प्रभावित किसानों को उनकी क्षतिपूर्ति का पूरा मुआवजा दिया जाएगा। ओला प्रभावित फसलों का सर्वे किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, अपर कलेक्‍टर श्री संजीव जैन, बागली एसडीएम श्री शिवम यादव, श्री भेरूलाल अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7