Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिले में ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर कलेक्टर मौके पर पहुंची सिकरौदा और बड़की सराय गांव में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

 

खेत खेत जाकर कलेक्टर ने किया मौका मुआयना

ग्वालियर 04 फरवरी 2026/ सोमवार की रात को जिले के भितरवार क्षेत्र में ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बड़की सराय एवं सिकरौदा गांव में पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एसडीएम भितरवार एवं रिवेन्यू के समस्त स्टाफ को निर्देशित किया है कि ओला प्रभावित खेतों के सर्वेक्षण का कार्य तत्काल प्रारंभ करें । उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी प्रभावित किसान सर्वेक्षण में वंचित नहीं रहना चाहिए । साथ ही किसी भी गलत व्यक्ति का नाम सर्वेक्षण में नहीं जुड़ना चाहिए ।
ओलावृष्टि की सूचना पर क्षेत्र में नहीं पहुंचने पर पटवारी संजय शर्मा को कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने प्रभावित किसानों से चर्चा कर उन्हें आश्वस्त किया कि सभी पीड़ित किसानों को शासन के प्रावधान के अनुरूप मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

नोट : विस्तृत समाचार कुछ देर बाद जारी किया जाएगा

aajtak24x7
Author: aajtak24x7