पसान |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री बिसाहूलाल सिंह जी रहे। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री रामअवध सिंह जी ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री हीरा सिंह श्याम जी, पूर्व विंध्य विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्री अनिल गुप्ता जी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बृजेश गौतम जी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री रामदास पूरी जी, प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री राजीव सिंह जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अजय यादव जी, सीएमओ श्री शशांक जी, लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री श्री उमेश त्रिपाठी जी, वरिष्ठ नेता श्री लाल बहादुर जायसवाल जी सहित समस्त वार्ड पार्षद, अधिकारी, मीडिया बंधु एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
अतिथियों ने नगर में हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए पसान के सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। नागरिकों ने इन विकास कार्यों को पसान के सामाजिक व बुनियादी ढांचे के लिए मील का पत्थर बताया।
रिपोर्टर – दिनेश केवट
अनूपपुर


