महन्त भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह फेयरवेल पार्टी का हुआ आयोजन

 

कदौरा जालौन

आज दिनांक 12 फरवरी 2026 को महन्त भगवत विशाल इंटर कॉलेज कदौरा जनपद जालौन में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया फेयरवेल पार्टी का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र पर इंटरमीडिएट की छात्राओं एवं प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया शुभारंभ डी जे की धुन पर थिरके छात्र-छात्राएं लिया फेयरवेल पार्टी का आनंद विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं को लंच कोल्ड ड्रिंक एवं तिलक लगाकर दी परीक्षा की शुभकामनाएं परीक्षा में सफल होने के लिए प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह द्वारा सिखाए गए टिप्स एवं कहा कि जो कोशिश करेगा वह आगे बढ़ेगा शिक्षा व शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। सभी छात्र, छात्राएं कम से कम 12 घंटे अवश्य पढ़ें तभी सफलताएं मिल सकती हैं , पास तो हम हो सकते हैं लेकिन सफल नहीं हो सकते और कहा की कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। मेहनत उनकी बेकार नहीं होती। लहरों के डर से नौका पार नहीं होती ।
सफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो। क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो।
कुछ किए बिना जय जय कार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती । मेहनत उनकी बेकार नहीं होती।विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास कुमार सिंह एवं विद्यालय परिवार द्वारा छात्र, छात्राओं की फेयरवेल पार्टी में भोजन कोल्ड ड्रिंक एवं उपहार भेंट कर किया सम्मानित डीजे के साथ रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम एवं गीतों पर सभी छात्र-छात्राएं थिरके और शालीनता पूर्वक फेयरवेल पार्टी का आनंद उठाकर अपना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा के लिए संकल्प लेकर घरों के लिए प्रस्थान किया और प्रेरणा ली कि हम किसी भी सूरत में अपना नाम रोशन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे विद्यालय की फेयरवेल पार्टी में विद्यालय के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं कक्षा 11 के छात्र, छात्राएं बोर्ड परीक्षा प्रभारी अनीस बेग मुख्य अनुशासन अधिकारी पृथ्वी पाल अहिरवार अंजुली गुप्ता मनीष गुप्ता मनोज कुमार वर्मा योगेश कुमार पवन कुमार विवेक कुमार राकेश कुमार भगवान दीन सतयपाल अर्जुन सिंह जगदीश कैलाश सेवा प्रसाद अमन कुमार रजनी गुप्ता श्रेष्ठा बाथम मुस्कान खान आदि शिक्षक शिक्षक शिक्षिकाऐ कर्मचारी एवं विद्यालय के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

संवाददाता अभिषेक कुमार आज 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in