सतना में 1 लाख 23 हजार और मैहर में 69 हजार हितग्राही को मिल रही पेंशन

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री ने ली समीक्षा बैठक
सतना 13 फरवरी 2026/सतना जिले में 1 लाख 23 हजार 478 हितग्राहियों को 7 करोड 40 लाख रूपये और मैहर जिले में 69 हजार 76 हितग्राहियों को 4 करोड़ 14 लाख रूपये की सामाजिक पेंशन प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। इस आशय की जानकारी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सतना में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा बैठक में दी गई। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर विकास सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह, केके शुक्ला, जिलाध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय सहित ब्लाक स्तर पर नियुक्त समग्र विकास विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।
सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि विभाग की सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं का क्रियान्वयन शासकीय दायित्वों के साथ ही मानवता की सेवा का भी है। सामाजिक सुरक्षा और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण का कार्य निष्ठापूर्वक करें तो आप सब के अर्न्तमन को सुखद अनुभूति भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने, कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण सहित पुर्नवास के काम तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को पेंशन भुगतान में विलम्ब नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सतना जिले में चल रहे वृद्धाश्रमों की जानकारी भी ली तथा अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये। सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह ने ब्लाक स्तर के समग्र विकास विस्तार अधिकारी और जिला अधिकारी से योजनाओं, कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों की जानकारी ली तथा उनके निदान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उप संचालक सामाजिक न्याय राजीव सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों को सहायता के लिए अब तक सतना जिले में 13106 सहायक उपकरण और मैहर जिले में 4198 सहायक उपकरण वितरित किये गये हैं। इनमें सतना जिले में 1910 और मैहर में 506 कुल 2416 दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार मोटराइज्ड ट्रायसाइकल वितरित की गई है। जो प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अग्रणी जिलों में स्थान रखता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में वर्ष 2025-26 में सतना और मैहर जिले में नगरीय निकाय और जनपद पंचायतों में 12 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। जिनमें नवीन निर्देशों के अनुसार एक सामूहिक विवाह सम्मेलन में अधिकतम 200 कन्याओं के विवाह कराये जायेंगे। सतना जिले में 5 वृद्धाश्रम में 162 तथा मैहर के एक वृद्धाश्रम में 30 वृद्धजन निवास कर रहे हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in