शिक्षा के क्षेत्र में श्रीविजेश्वर मंडल पानीगांव को मिली बड़ी सौगात: 1.73 करोड़ की लागत से होगा स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और लैब का निर्माण

लोकेशन कन्नौद कुसमनीया

सवददाता गणेश जायसवाल

आज तक 24×7

 

ऐकर

 

 

शिक्षा के क्षेत्र में श्रीविजेश्वर मंडल पानीगांव को मिली बड़ी सौगात: 1.73 करोड़ की लागत से होगा स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष और लैब का निर्मा

​पानीगांव: भारतीय जनता पार्टी श्रीविजेश्वर मंडल, पानीगांव के अंतर्गत आने वाले शासकीय विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। क्षेत्र के मवाड़ा, बावड़ीखेड़ा और कुसमानिया के स्कूलों में अब छात्रों को बैठने के लिए अतिरिक्त कक्ष और प्रायोगिक कार्यों के लिए लैब की सुविधा मिलेगी।

​इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के तहत कुल तीन विद्यालयों के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है:

​मवाड़ा हाईस्कूल: यहाँ 4 अतिरिक्त कक्ष और 1 लैब का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत ₹85.64 लाख है।

​हाईस्कूल बावड़ीखेड़ा: यहाँ 2 अतिरिक्त कक्ष और 1 लैब के निर्माण के लिए ₹53.10 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

​हायर सेकेंडरी स्कूल कुसमानिया: यहाँ 2 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण हेतु ₹34.55 लाख की राशि मंजूर की गई है।

​इन विकास कार्यों की स्वीकृति से क्षेत्र के विद्यार्थियों को पठन-पाठन में सुविधा होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

​श्रीविजेश्वर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र को मिली इस सौगात के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह और क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आशीष शर्मा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधायक आशीष शर्मा के प्रयासों से क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूती मिल रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in