एफडीडीआई हरिपुर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विद्यार्थियों से किया संवाद, उद्योग के भविष्य को लेकर जताया विश्वास*

*एफडीडीआई हरिपुर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विद्यार्थियों से किया संवाद, उद्योग के भविष्य को लेकर जताया विश्वास

अतुल मल्होत्रा रिपोर्ट

*ग्रामीण प्रतिभा को विश्व पटल पर स्थापित करने का सपना: केंद्रीय मंत्री*

*एफडीडीआई गुना को सशक्त बनाने के लिए दिए स्पष्ट निर्देश; संस्थान प्रशासन को सिंधिया ने समझाया संस्थान की इमेज बिल्डिंग का महत्व*

गुना। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज गुना के समीप हरिपुर स्थित फुटवियर डिजाइन एवं डेवलपमेंट इंस्टिट्यूट (एफडीडीआई) परिसर में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से वे उद्योग के भविष्य को अपने सामने साकार होते देख रहे हैं। यह पहल केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को वैश्विक अवसरों से जोड़ने का माध्यम है। साथ ही उन्होंने इस संस्थान को मजबूत करने के लिए प्रबंधक को कड़े निर्देश दिए।

*10–15 वर्ष पहले देखा था यह सपना*

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब वे वर्ष 2007 में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे, तब उन्होंने यह सपना देखा था कि एफडीडीआई जैसे संस्थान केवल बड़े महानगरों तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें मध्यम शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के समीप स्थापित किया जाए। उसी सोच के आधार पर लगभग ₹110 करोड़ की लागत से एफडीडीआई की यह संस्था गुना शहर के पास हरिपुर गांव में स्थापित की गई, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अवसर प्राप्त हो सकें।

*480 छात्रों की क्षमता वाले संस्थान को मजबूत करने के लिए कड़े निर्देश*

सिंधिया ने कहा कि कि इस संस्थान की क्षमता 480 छात्रों की है जिसका उपयोग अभी नहीं हो पा रहा है और इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री ने एफडीडीआई के प्रबंध निदेशक विवेक शर्मा से संस्थान को सशक्त बनाने के लिए दो स्पष्ट और विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संस्थान के प्रबंध निदेशक को हर दो महीने में गुना का नियमित दौरा करना चाहिए, ताकि संस्थान की प्रगति और विकास की निरंतर निगरानी हो सके। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि एफडीडीआई गुना के लिए एक स्थानीय निदेशक की नियुक्ति की जाए, जो संस्थान के संचालन को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सके।

*छात्रों से किया प्रचार-प्रसार का आह्वान*

सिंधिया ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे इस संस्थान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आसपास के क्षेत्रों अशोकनगर, चंदेरी, मुंगावली, बीना सहित राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से भी अधिक से अधिक छात्र यहां अध्ययन के लिए आएं। उन्होंने कहा कि यहां प्राप्त होने वाला प्रशिक्षण न केवल विद्यार्थियों का भविष्य बनाएगा, बल्कि पूरे गुना क्षेत्र के विकास में भी योगदान देगा। साथ ही सिंधिया ने ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण और अनुभव प्राप्त करने के बाद वे आगे चलकर स्वयं के उद्यम भी स्थापित करें एवं रोजगार सृजनकर्ता बनें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

*एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर सड़क पर उतरकर एमएलबी गर्ल्स कॉलेज के पास शराब दुकान हटाने पर आड़े* मिश्रीलाल कोहरे भोपाल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने मंगलवार को भोपाल के पॉलिटेक्निक चौराहे पर फिर एक बार छात्रों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे तथा महारानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज के पास संगठित होकर शराब दुकान घटाने की मांग करने लगे छात्रों ने सरकारों प्रशासन के खिलाफ नारेबाजीकी ” शिक्षा के मंदिर के पास शराब की दुकान नहीं चलेगी नहीं चलेगी “और “जहां से ज्ञान की ज्योति जलती है वहां शराब की दुकान नहीं चलती” जैसे संदेश लिखे थे कुछ छात्र वेरी कियूट पर चढ़कर विरोध करते नजर आए। विरोध को देखते हुए मौके पर 200 से अधिक पुलिसकर्मी वरिष्ठ अधिकारी और वाटर कनॉट किए गए थे प्रदर्शन के दौरान भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा छात्रों से मिलने पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अस्वस्थ किया कि मामले में नियम अनुसार जांच कर 7 दिन के भीतर निर्णय लिया जाएगा कलेक्टर के आश्वासन के बाद छात्रों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया हालांकि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी डी की एक हफ्ते के अंदर शराब दुकान नहीं हटाई गई तो उग्र प्रदर्शन होगा साथ ही कलेक्ट्रेट का घेरा भी किया जाएगा। *कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि 3 जून को नोटिस दिया था* कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि मेरा भोला में पदभार सांभा लन के समय उन्हें इस शराब दुकान से जुड़े विवाद की जानकारी मिली थी फुल मूवी दिए गए ज्ञापन और शिकायतों के आधार पर 3 जून को संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था इसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंच चुका है जहां से जिला स्तरीय समिति को सुनवाई कर निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं उन्होंने बताया कि कॉलेज से दुकान की दूरी सहित अन्य सभी नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है समिति की रिपोर्ट और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर पारदर्शी तरीके से निर्णय लिया जाएगा। *एक वर्ष से शराब दुकान को हटाने की मांग परिषद कर रही* एबी वीपी परिषद के प्रांत संयोजक शिवम जाट ने वहां की परिषद एक साल से इस मुद्दे को उठा रही है कई बार ज्ञापन और शिकायतें निवेदन करने की बावजूद कोई एस कार्रवाई प्रशासन द्वारा नहीं की गई है जिसके कारण आंदोलन का सहारा लेना पड़ा उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन में समय सीमा के अंदर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in