Skip to main content

Aaj Tak24x7

आनंदपुर आंगनवाड़ी केंद्र में ‘‘विद्या आरंभ’’ कार्यक्रम, बच्चों को दिए गए प्रमाण पत्र*

*आनंदपुर आंगनवाड़ी केंद्र में ‘‘विद्या आरंभ’’ कार्यक्रम, बच्चों को दिए गए प्रमाण पत्र

आनंदपुर के आंगनवाड़ी केंद्र में मंगलवार को बच्चों के लिए ‘‘विद्या आरंभ’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 5 वर्ष पूरे कर चुके बच्चों का सम्मान करना और उन्हें आगामी शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश के लिए प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर पांचों आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता और सहायिकाएं, साथ ही पर्यवेक्षक श्रीमती किल्लोरिया तिर्की उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कुल 20 बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना अहिरवार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को नाश्ता भी कराया गया, जिससे बच्चों में और अधिक उत्साह का माहौल बना। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें आत्मविश्वास देने का काम करते हैं।

अभिभावकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और ऐसे आयोजनों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में बच्चों की मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना ने वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और अभिभावकों का मन प्रसन्न कर दिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in