झांसी गुरसराय में धूमधाम से मनाई गई कुंवर मानवेंद्र सिंह की 74वीं जन्म जयंती*

लोकेशन झांसी

 

*झांसी गुरसराय में धूमधाम से मनाई गई कुंवर मानवेंद्र सिंह की 74वीं जन्म जयंती*

*आज तक 24×7 बलराम पटेल झांसी मंडल प्रभारी*

 

 

गुरसराय (झांसी)। बुन्देलखण्ड की शान एवं उत्तर प्रदेश विधान सभा के माननीय सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह जी की 74वीं जन्म जयंती का आयोजन गुरसराय स्थित विनीत गार्डन में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर अवधेश सिंह फौजी, अभय प्रताप सिंह अस्ता, मोलू घटियारी, मुन्नीलाल दाऊ, मंडल अध्यक्ष गरौठा सुरेन्द्र पाठक, धर्मेन्द्र बुंदेला, रामजी वरगांय, छत्रपाल हीरानगर सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत कुंवर मानवेंद्र सिंह जी के सुपुत्र कुंवर मृगेन्द्र सिंह द्वारा सभी साथियों के साथ केक काटकर की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सभापति जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को सराहा।

समारोह का माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कुंवर मानवेंद्र सिंह जी के कार्यकाल को जनसेवा और विकास के लिए समर्पित बताते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in