मानकुंवारी हंसा हायर सेकेंडरी स्कूल ने दसवी में परिक्षेत्र एवं बारहवीं में जबलपुर जिले में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे नगर का नाम रोशन किया 

मानकुंवारी हंसा हायर सेकेंडरी स्कूल ने दसवी में परिक्षेत्र एवं बारहवीं में जबलपुर जिले में मेरिट लिस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे नगर का नाम रोशन किया

 

बरेला/जबलपुर – मानकुंवारी हंसा हायर सेकेंडरी स्कूल, बरेला की प्राचार्या श्रीमती ई.एस. जोशुवा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय एवं पूरे परिक्षेत्र के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है।

विद्यालय की कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय की छात्रा सुहानी लोधी ने 95.6% अंक प्राप्त कर जबलपुर जिले में प्रथम स्थान हासिल करते हुए मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया है।

इस शानदार उपलब्धि पर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने सुहानी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं कक्षा 10वीं में भी विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंग्रेजी माध्यम की छात्रा आरना दीक्षित ने 94.2% तथा हिंदी माध्यम की छात्रा काव्या पांडे ने 94% अंक प्राप्त कर परिक्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्राचार्या श्रीमती ई.एस. जोशुवा एवं श्रीमती नम्रता जोशुवा ने सभी सफल विद्यार्थियों का फूलमालाओं से स्वागत कर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती ई.एस. जोशुवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का दिन विद्यालय, विद्यार्थियों एवं पूरे परिक्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का अवसर है। सुहानी लोधी ने कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में जबलपुर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे विद्यालय का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि कक्षा 10वीं की छात्राओं आरना दीक्षित एवं काव्या पांडे ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

प्राचार्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि नियमित अध्ययन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों के योगदान की सराहना करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर मानकुंवारी हंसा हायर सेकेंडरी स्कूल, बरेला की शाला संचालक समिति के सचिव श्री एस. मसीह एवं अध्यक्ष श्री वैभव जोशुवा ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

परीक्षा परिणाम इस प्रकार है कक्षा बारहवीं अंग्रेजी माध्यम सुहानी लोधी,सायना खान,वैष्णवी विश्वकर्मा,खुशी लोधी,गुलाम मुशीद खान,मानसी भारती,जसराज कुशवाह,वंशिका ठाकुर,आंशिक विश्वकर्मा,सूर्यांश पटेल,मंतशा खान,रितु पटेल

कक्षा बारहवीं हिंदी माध्यम -मानसी चक्रवर्ती,अनिकेत लोधी,हिमांशु साहू,पार्थ उपाध्याय,मयंक कुमार साहू,हर्ष विदेही,रिया कुमारी,पार्थ साहू,वैभव साहू।

कक्षा दसवीं हिंदी माध्यम – काव्या पांडे,प्राची साहू,आलिया खान,सावन कुमार साहू,नैन्सी साहू,श्रेया साहू,निहाल चक्रवर्ती,शालिनी चौधरी,दिव्यांशी साहू,एंजिल सोनकर

कक्षा दसवी अंग्रेजी माध्यम – आरना दीक्षित,यश पाल,अंश नामदेव,नमिता सोनी,सुभी साहू,साधना पटेल,अश्विन ठाकुर,आस्था त्रिपाठी,ओम्या साहू,एन्जल कुशवाह,शुभ उपाध्याय,श्री दुबे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in