Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस की बसों पर चालानी कार्यवाही*

*ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस की बसों पर चालानी कार्यवाही

 

*8 वसो के चालान काटे 4 हजार समन शुल्क वसूला*

मिश्रीलाल कोहरे

 

ओंकारेश्वर /खंडवा

ओंकारेश्वर में यातायात पुलिस ने सोमवार को नए बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और वाहन चालकों द्वारा नियमों का पालन करवाने को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस खंडवा की टीम ने बसो की सदन जांच की इस दौरान बसों के दस्तावेज वाहन संबंधी जरूरी कागजात यातायात नियमों की पालन की जांच की गई चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने 8 बसो के चालान बनाए और कुल 4 हजार रूपए समन शुल्क वसूला। एक बस के दस्तावेज अधूरे पाए जाने पर उसे मांधाता थाना में खड़ी कराई गई।

यातायात पुलिस का यह अभियान सोमवार को नए बस स्टैंड में चलाया गया यहां आने जाने वाली बसों को रोककर उनके दस्तावेज की जांच की गई। यातायात पुलिस टीम ने बस चालकों से वहांन के जरूरी कागजात दिखाने के साथ निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी ली गई

कार्रवाई के दौरान यातायात निरीक्षक धरम सिंह जालौद एएस आई रामलाल सेलवाने प्रधान आरक्षक तुकाराम मीणा सहित पुलिस की टीम मौजूद थी।

जांच के दौरान अलग-अलग बसों में यातायात नियमों से संबंधित कमियां पाई जाने पर यातायात पुलिस ने चालानी कार्रवाई की कुल 8 बसों के चालान काटे गए जिसमें ₹4हजार का समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य सिर्फ जुर्माना वसूलना नहीं बल्कि बस संचालकों और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है पुलिस ने बस चालकों को वाहन चलाते समय सभी दस्तावेज साथ रखने और नियमों का पालन करने की समझाइश दी

*अधूरे कागजात मिलने पर एक बस थाने में खड़ी कराई*

चेकिंग के दौरान एक बस के दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए इसके बाद यातायात पुलिस ने बस को मौके पर जाने की अनुमति नहीं दी और उसे थाने में खड़ा करवा कर आगे की कार्रवाई शुरू की पुलिस द्वारा बस के दस्तावेज की जांच की जा रही है आवश्यक कागजात पूरे होने और नियमोंअनुसार कार्रवाई के बाद ही बस को आगे ले जाने की अनुमति दी जाने की बात कही गई है।

*बिना वर्दी बस चलाने पर ₹500 का जुर्माना*

यातायात पुलिस ने बस चालकों को निर्धारित वर्दी में वाहन चलाने की सख्त समझाइश दी है पुलिस के अनुसार बस चालक का वर्दी में होना यातायात व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों का एक हिस्सा है पुलिस ने स्पष्ट किया कि बिना निर्धारित वर्दी वाहन चलाते पाए जाने पर ₹500 का जुर्माना लगाया जाएगा इसके लिए बस चालकों को पहले ही नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है

 

*सोमवार से शुक्रवार तक जारी रहेगा चेकिंग अभियान*

यातायात पुलिस के मुताबिक ओंकारेश्वर में बसो की यह जांच केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं यह सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन अभियान जारी रहेगा इस दौरान बसो के दस्तावेज नियमों का पालन चालकों के वर्दी शाहित अन्य जरूरी बिंदुओं की जांच की जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in