Skip to main content

Aaj Tak24x7

डॉ. अर्चना दुबे ‘द अंबेडकर विजनरी सम्मान’ से सम्मानित

डॉ. अर्चना दुबे ‘द अंबेडकर विजनरी सम्मान’ से सम्मानि

 

जबलपुर – गुरु फाउंडेशन, रोहतक (हरियाणा) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय, जबलपुर की चीफ लाइब्रेरियन डॉ. अर्चना दुबे को वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित “द अंबेडकर विजनरी सम्मान” से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान के लिए देशभर से कुल 26 प्रतिभागियों का चयन किया गया था। इनमें डॉ. अर्चना दुबे का चयन उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक सेवाओं, शोध कार्यों एवं लाइब्रेरी प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर किया गया। यह सम्मान उनके वर्षों की समर्पित मेहनत और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचारों का प्रमाण है।

डॉ. दुबे की इस उपलब्धि से न केवल सेंट अलॉयसियस महाविद्यालय, बल्कि पूरे जबलपुर जिले का गौरव बढ़ा है। इस अवसर पर उनके परिवार, सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in