महाकुंभ की वायरल मॉडल हर्षा रिछारिया ने अब संन्यास ले लिया है। उज्जैन में हर्षा रिछारिया अपना पिंडदान कर दिया है।

उज्जैन से बड़ी खबर

 

महाकुंभ की वायरल मॉडल हर्षा रिछारिया ने अब संन्यास ले लिया है। उज्जैन में हर्षा रिछारिया अपना पिंडदान कर दिया है

 

अब वह स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएगी। उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में पंचायती निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने संन्यास दीक्षा दी है। संन्यास परंपरा के अनुसार, उन्हें शिखा और दंड त्याग की विधि कराई गई। साथ ही पिंड दान और श्राद्ध कर्म भी कराए गए। पूर्व जीवन के त्याग और नए आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत है।

 

उज्जैन में इसके लिए हर्षा ने धार्मिक अनुष्ठान किया है। उन्होंने अपने गुरुदेव के मार्गदर्शन में संन्यास का मार्ग अपनाया है। साथ ही वह संन्यास की मर्यादा का पालन करेगी। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी सुमनानंद गिरि महाराज ने कहा कि संन्यास दीक्षा एक गहन और अनुशासित प्रक्रिया है। इसमें व्यक्ति अपने पूर्व जीवन का त्याग कर आध्यात्मिक पथ पर चलता है। मेरा आग्रह है कि वे संन्यास की गरिमा को कभी कलंकित नहीं होने दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in