घट्टिया स्थित जगोटी फंटा पर कार्मेल स्कूल बस से बाइक की टक्कर — तीन गंभीर घायल, स्कूली बच्चे सुरक्षित,,,,*

*घट्टिया स्थित जगोटी फंटा पर कार्मेल स्कूल बस से बाइक की टक्कर — तीन गंभीर घायल, स्कूली बच्चे सुरक्षित,,,,

मंगलवार सुबह उज्जैन जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जगोटी फंटा पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कार्मेल स्कूल की बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी स्कूली बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं, किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई।जानकारी के मुताबिक उज्जैन के मोहननगर निवासी कैलाश सिंह अपनी पत्नी सीमा बाई और छोटे भाई मांगीलाल के साथ बाइक से आगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जगोटी फंटे के पास सामने से आ रही स्कूल बस से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बस के नीचे फंस गई और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के समय मौके पर तैनात पुलिसकर्मी दीपक यादव ने तुरंत रेस्क्यू करते हुए बस के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें उज्जैन रेफर किया गया है।घट्टिया पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बस को कब्जे में लेकर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in