*शादी समारोह से लौट रहे थे, मुरूम के ढेर से मोटर और साइकिल टकराई, एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
खंडवा शहर के नजदीक
मूंदी मंडी के पास हुई सड़क दुर्घटना में ग्राम दैत निवासी विजय सिंह पिता भभूत सिंह जाति भिलाला उम्र 28साल का दुखद निधन हो गया। बताया जाता है की विजय सिंह ग्राम मांडला में शादी समारोह में शामिल होकर मोटर साइकिल से अपने साथी राजेंद्र सिंह 35साल के साथ ग्राम दैत लौट रहे थे, मोटर साइकिल पर 12साल सूरजसिंह पिता राजेंद्र सिंह बैठा था, अंधेरे की वजह से मूंदी मंडी के पास सड़क किनारे लगे मुरूम के ढेर से मोटर साइकिल टकरा गई, तीनो घायल हो गए इन्हें मूंदी के सरकारी अस्पताल लाया गया यहां उपचार शुरू होते ही विजय सिंह ने दम तोड़ दिया.. विजय सिंह ग्राम दैत में टेलरिंग का कार्य करता था दुर्घटना में दो घायल राजेंद्र और सूरज को डाक्टर शिखा चंद्रवंशी ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया,
👉उधर मोहद ग्राम के रहवासियों ने बताया की सड़क किनारे मूंदी मोहड़ रोड पर लगे मुरूम के ढेर दुर्घटना का कारण बन रहे हैं मुरूम को सड़क से दूर हटाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है
इसी मामले में भाजपा नेता और पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र राठौर ने कहा की सड़क किनारे मुरूम के ढेर को लेकर मैने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को अवगत करवाया था विभाग की लापरवाही की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई है इस पर कार्यवाही होना चाहिए



