रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
- *थाना हरैया पुलिस व एंटी थेफ्ट सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हरैया क्षेत्रांतर्गत हुई चोरी का अनावरण करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के रुपया-1,57,000/- नगद बरामद किया गया-
थाना हरैया पुलिस व एंटी थेफ्ट सेल टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना हरैया क्षेत्रांतर्गत ग्राम भदावल में हुई चोरी के संबंध में पंजीकृत मु0अ0सं0 99/2026 धारा 305A/331(3) BNS का अनावरण करते हुए संबंधित वांछित अभियुक्त 1. अंकित सिंह पुत्र रामाज्ञा सिंह, 2. अमित शर्मा पुत्र स्व. दाऊ शर्मा को भदावल क्षेत्र से आज दिनांक 21.04.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी गए कुल रुपया- 1,57,000/- नगद बरामद किया गया। अभियुक्तों ने दिनांक 17.03.2026 को कस्बा हर्रैया में भी एक मकान में चोरी किए जाने की बात कबूल किया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.04.2026 को ग्राम भदावल कला निवासी वादी बस्ती शहर में अपने नए गृह प्रवेश के अवसर पर सपरिवार जब वहां गए हुए थे तो उनके भदावल वाले घर में चोरी हो गई थी। इसके संबंध में उनके द्वारा थाना स्थानीय पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 99/2026 धारा 305A/331(3) BNS पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना प्रारंभ की गई। घटना का अनावरण करने हेतु उच्च अधिकारी गण के निर्देशानुसार टीमों का गठन किया गया। विवेचना से उपरोक्त अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए और उनके कब्जे से चोरी गए नगद रुपए बरामद हुए। चोरों ने दिनांक 17.03.2026 को हर्रैया कस्बा में एक बंद मकान में चोरी किए जाने की भी बात कबूल किया। इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। अभियुक्तों को नियमानुसार हिरासत में लेते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-*
1. अंकित सिंह (उम्र लगभग 26 वर्ष) पुत्र रामाज्ञा सिंह निवासी ग्राम भदावल कला थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
2. अमित शर्मा (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्र स्व. दाऊ शर्मा निवासी ग्राम भदावल कला थाना हर्रैया जनपद बस्ती।
*बरामदगी का विवरण:-*
रुपया-1,57,000/- नगद (चोरी की)
*अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:-*
1.मु0अ0सं0 99/2026 धारा 305A 331(3) 317(2) BNS हर्रैया बस्ती।
2.मु0अ0सं0 62/2026 धारा 305A 331(3) 317(2) BNS हर्रैया बस्ती।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-*
1. प्रभारी निरीक्षक हर्रैया तहसीलदार सिंह, बस्ती।
2. उ0नि0 अजय कुमार मिश्र, थाना हर्रैया बस्ती।
3. उ0नि0 रितेश कुमार सिंह, प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल बस्ती।
4. हे0का0 दीप राज यादव, का0 राजेश मौर्य, का0 शिव यादव , का0 आनन्द सिंह थाना हर्रैया बस्ती।
5. का0 दीपक राय, का0 अरुण यादव एंटी थेफ्ट सेल बस्ती।



