खाकी का मानवीय चेहरा: 7 वर्षीय वंश बना बाल आरक्षक, उज्जैन SP ने सौंपी नियुक्ति।

खाकी का मानवीय चेहरा: 7 वर्षीय वंश बना बाल आरक्षक, उज्जैन SP ने सौंपी नियुक्ति

 

मध्यप्रदेश पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नीमच के दिवंगत आरक्षक मयंक गिरवाल के सात वर्षीय पुत्र वंश गिरवाल को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। ज्ञात हो कि आरक्षक मयंक गिरवाल का अल्पायु में निधन होने के कारण परिवार गहरे आर्थिक संकट में था और नीमच में पद रिक्त न होने से यह मामला लंबित था। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए एडीजी उज्जैन जोन ने प्रकरण को उज्जैन स्थानांतरित किया, जहाँ पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने अत्यधिक प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच विशेष रुचि लेकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की। समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद कार्यालय में ही नियुक्ति आदेश जारी कर शोकाकुल परिवार को सौंपा गया, जिससे न केवल पीड़ित परिवार को संबल मिला है बल्कि पुलिस विभाग के मानवीय चेहरे की भी सराहना की जा रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes