उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय राजनाथ उर्फ राजाराम की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई
उसकी लाश देर रात पंतिपले रोड पर पत्थरों के ढेर के पास मिली। पुलिस को शुरुआत में मामला एक्सीडेंट का लगा, लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगा दिया। मां का दावा है कि रात 11:30 बजे बेटे का फोन आया था—“मुझे बचा लो”… इसके कुछ ही देर बाद मौत की खबर मिल गई। राजनाथ मुंडन कार्यक्रम में ससुराल गया था, जहां मारपीट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर चक्काजाम किया, जिसके बाद पुलिस ने हत्या के एंगल से भी जांच शुरू कर दी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पर टिकी हैं सबकी नजरें।
Author: aajtak24x7
100% LikesVS
0% Dislikes



