Skip to main content

Aaj Tak24x7

संघर्ष से सफलता तक शकीना जावेद गनी ने रचा इतिहास, 91.04% अंकों के साथ किया मंडलेश्वर का नाम रोशन

संदीप-पाटीदार राणा खरगोंन

 

संघर्ष से सफलता तक शकीना जावेद गनी ने रचा इतिहास, 91.04% अंकों के साथ किया मंडलेश्वर का नाम रोश

 

मंडलेश्वर। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच भी अगर हौसले बुलंद हों, तो सफलता खुद कदम चूमती है। इसका जीता-जागता उदाहरण बनी हैं शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय मंडलेश्वर की छात्रा शकीना जावेद गनी, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 91.04% अंक प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया।शकीना की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हे शासन की ओर से एक स्कूटी और लैपटॉप भी प्रदान किया जाएगा, जो उनकी आगे की पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी की लहर है, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है।शकीना के पिता जावेद बाबा, जो मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं, ने हमेशा अपनी बेटी की शिक्षा को प्राथमिकता दी। आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने शकीना के सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। शकीना ने भी अपने पिता के त्याग और संघर्ष को सार्थक करते हुए कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया।शकीना का कहना है कि उनकी सफलता का श्रेय उनके माता-पिता के बलिदान और शिक्षकों के मार्गदर्शन को जाता है। उनकी इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि सच्ची मेहनत और मजबूत इरादों के सामने कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।इस गौरवपूर्ण सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य विजय वानखेडे, मधुबाला चौहान, अरुणा चौहान, संजय पाटीदार, मनीषा ठाकुर, दीपक चौबे, शबनम पठान, सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों ने शकीना को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।वहीं समाज के गणमान्य साथियों ने भी शकीना को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं, जिनमें हिदायत खान, एजाज खान, नदीम अंसारी, मुस्लिम जमात सदर साहिल कुरैशी, श्रमजीवी पत्रकार संघ मीडिया प्रभारी दानिश जोये, आरीफ शेख, शाहिद पठान, आबिद खान, नौशाद अली, अजीज मंसूरी साहब, मोसिन अली सहित अन्य साथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7