मृतक महिला के शरीर से सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी रुपए गायब होने का परिजनों ने शासकीय अस्पताल बड़वाह पर लगाया आरोप *

बड़ी खबर

 

मृतक महिला के शरीर से सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी रुपए गायब होने का परिजनों ने शासकीय अस्पताल बड़वाह पर लगाया आरोप

 

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के अंतर्गत कल बड़वाह सनावद मार्ग के मध्य सत्कार ढाबे के नजदीक इंदौर इच्छापुर मार्ग पर सनावद के भारती कॉलोनी की रहने वाली रामकुमार बाई पति रेवा बिरला महिला की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो जाने के बाद उसे शासकीय हॉस्पिटल बड़वाह की एंबुलेंस एवं डायल 112 की मदद से शासकीय अस्पताल बड़वाह ले जाया गया था जहां पोस्टमार्टम के बाद मृत महिला रामकुवर बाई के शरीर से सोने चांदी के आभूषणों के अलावा नगदी रुपया गायब होने का आरोप परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया है परिजनों का कहना है कि हमारी दादी के सोने चांदी के आभूषणों के अलावा नगद रुपया भी पोस्टमार्टम के दौरान निकाल लिया गया मांगने पर भी हमें हमारी सोना चांदी के आभूषण नहीं लौटाए गए जो एक आश्चर्य जनक मगर चौंकाने वाली घटना है मृतक परिवार के श्री बिरला ने बताया कि दादी के पास नगद 15 से 2000 रुपए के अलावा सोने की अंगूठी मंगलसूत्र टॉप्स एवं अन्य चादी के आभूषण शासकीय अस्पताल बड़वाह में से निकाल लिए गए पूछताछ करने के बावजूद हमें हमारे आभूषण नहीं लौटाए गए बता दें कि 23 अप्रैल को सत्कार ढाबे के समीप सड़क दुर्घटना में महिला की दर्दनाक मौत हो चुकी है जिसमें डॉक्टर बिरला भी घायल हुए उनका इलाज भी शासकीय हॉस्पिटल बड़वाह में चल रहा था मृतिका के परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस या हॉस्पिटल बड़वा ह में उनकी माता जी की सोने की वस्तुएं निकाल ली गई है या चोरी कर ली गई है घटना को लेकर परिजनों ने बडवाह पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात भी कही आम जनमानस का कहना है कि जब आपात कालीन समय में कैसे अपने आप को बचाएं और अपनी सुरक्षा स्वयं करें यह शासन प्रशासन पर सवालिया निशान उठता दिखलाइए दे रहा है फिलहाल मृतक परिवार के परिजनों के द्वारा बडवाह पुलिस में शिकायत दर्ज किए जाने की बात भी सामने आ रही है अब देखना यह होगा कि मामले में क्या खुलासा होता है या दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो पाएगी जो जन चर्चा का विषय है परिजनों का कहना है कि रक्षक ही जब भक्षक बन जाता है तो आखिर किस पर विश्वास किया जाए घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है* मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 की खास रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in