*पुनासा अनुभागीय अधिकारी राजस्व पुनासा के आदेशों की हो रही है खुली अवेलना
। मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
खंडवा जिले के अंतर्गत पुनासा अनु विभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा विगत दिनों एक आदेश पारित कर इंदौर इच्छापुर राजमार्ग के ग्राम पंचायत मोट का माफी ग्राम पंचायत मोर घड़ी एवं ग्राम पंचायत बिलोरा बुजुर्ग पंचायत के अंतर्गत आम राज मार्ग पर विगत कई दिनों से अवैधानिक रूप से आम मार्ग पर मिर्च की दुकानें संचालित कर लोक कार्यों में बाधा पहुंचाई जा रही थी जिसको लेकर अनेक मर्तबा शासन प्रशासन को शिकायतें भी प्रेषित की गई तो वही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के मोट का आगमन पर आम सड़क मार्ग आवा जाहि के चलते हुए अत्यधिक सकरा होने के कारण आम मार्ग पर दुर्घटनाएं भी घटित हो चुकी है जिसको देखकर एसडीएम पुनासा श्री पंकज वर्मा के द्वारा तत्काल प्रभाव से मिर्ची व्यवसाययों को नोटिस जारी कर जनहित में आम मार्ग से तत्काल प्रभाव से दुकान हटाने का निर्देश दिया गया था नोटिस की तामिली को लेकर राजस्व पटवारी हल्का नंबर 1 एवं ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा मिर्ची व्यवसाययों को नोटिस तमिल कर सूचनाओं प्रेषित की जा रही थी मगर अनेक दुकानदारों ने नोटिस लेने से ही इनकार कर दिया जिसको लेकर ग्राम पंचायत सचिव एवं पटवारी भी परेशान दिखलाइ दिए चर्चा में उन्होंने बतलाया कि दुकानदार शासन के निर्देशों को मानने के लिए ही तैयार नहीं दिखाई पड़ रहे हैं हमने नोटिस मकान चश्मा करने का प्रयास भी किया मगर परिस्थितियों अनुकूल न होने के कारण अब पुलिस प्रशासन की मदद से नोटिस तामिल कर अगली कार्रवाई की जावेगी मोटका पटवारी एवं सचिव मोटका ने बताया कि वस्तु स्थिति से वरिष्ठ अधिकारियों का अवगत भी करवा दिया गया है फिलहाल प्रशासन के निर्देशों के बावजूद दुकानदार अपनी दुकानदारी नहीं हटा रहे हैं। *मिर्ची व्यवसाय कर अपना एवं परिवार का पालन पोषण करने वाले परिजनों का कहना है कि हमारे परिवार के पालन पोषण का एकमात्र साधन मिर्ची मसाला व्यवसाय है अगर हमें यहां से हटा दिया जाता है तो हम हमारे परिवार का पालन पोषण कैसे करेंगे प्रशासन को हमें हटाने से पहले हमारे परिवार के पालन पोषण की व्यवस्थाओं का भी ध्यान रखना चाहिए*।फिलहाल प्रशासन और मिर्च मसाला बेचने वाले के मध्य टकराव की स्थिति निर्मित होती दिखाई पड़ रही है


