Skip to main content

Aaj Tak24x7

महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी का मानवीय चेहरा- दूधी में बुजुर्ग असहाय की मदद कर पेश की मिसाल*

*महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी का मानवीय चेहरा- दूधी में बुजुर्ग असहाय की मदद कर पेश की मिसाल

 

*सम्मान के साथ सेवा: महामंडलेश्वर बनने पर दूधी क्षेत्र में किरन नंदगिरी को मिली बधाइयों की बौछार*

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट।

 

*सोनभद्र।* सोनभद्र जनपद के दूधी क्षेत्र में मानवता और सेवा की मिसाल उस समय देखने को मिली, जब विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष एवं सनातनी किन्नर अखाड़े की नव-नियुक्त महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी ने एक बुजुर्ग असहाय व्यक्ति की दवा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सराहनीय पहल से क्षेत्र में उनके प्रति सम्मान और भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्य को मानवता की सच्ची सेवा बताते हुए उनकी प्रशंसा की। ज्ञात हो कि हाल ही में किरन नंदगिरी को सनातनी किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके इस मनोनयन से दूधी क्षेत्र सहित पूरे सोनभद्र जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के ग्रामवासियों, नगरवासियों और आम जनमानस ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में समाज सेवा के कार्य और अधिक गति पकड़ेंगे। इस अवसर पर महामंडलेश्वर किरन नंदगिरी ने अपने जजमानों और क्षेत्रवासियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे आगे भी इसी भावना के साथ कार्य करती रहेंगी। किरन नंदगिरी के इस सेवा भाव और सामाजिक समर्पण से क्षेत्र में एक सकारात्मक संदेश गया है, जिससे अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरणा मिल रही है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in