Skip to main content

Aaj Tak24x7

भौंती में सिंधिया ने की जनसुनवाई मौके पर लोगों की समस्याओं का किया निराकरण*

लोकेशन भोंती, तहसील पिछोर

संवाददाता अनिल झा की रिपोर्ट

आजतक 24x7news

 

भौंती में सिंधिया ने की जनसुनवाई मौके पर लोगों की समस्याओं का किया निराकरण

भौंती शिवपुरी गुना सांसद संचार व पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को भौंती काइट ग्लोबल स्कूल में लोगों की समस्यायों के निराकरण हेतु जनसुनवाई का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।समस्या निराकरण हेतु सभी विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।लोगों द्वारा नामांतरण,बंटवारा, आयुष्मान कार्ड बीपीएल कार्ड कुटीर व आर्थिक सहायता के सैकड़ो आवेदन दिये गये। बरसों से ऑफिस के चक्कर लगा रहे पेंडिंग पड़े लोगों के काम सिंधिया के आते ही पूरे हो गए लोगों के चेहरो पर एक अलग मुस्कान दिखी सिंधिया ने कहा कि आपके चेहरे कि मुस्कराहट ही मेरी खुशी है सरकार की योजनाओं को आपतक पहुंचाना मेरी पहली प्राथमिकता है।सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ सभी हितग्राहियों को मिले विकास कार्यों के परिणाम धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे।इस मौके पर पिछोर विधायक पीतम लोधी जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा एसपी अमन सिंह राठौड़ जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव पिछोर एसडीएम ममता शाक्य मंडल अध्यक्ष बसंत श्रीवास्तव सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल सरपंच श्रीमती ज्योति अखिलेश बिलैया आदि लोग मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in