Skip to main content

Aaj Tak24x7

भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8 तक 30 अप्रैल तक अवकाश 

शिवपुरी से मनमोहन सेन की रिपोर्ट…

 

भीषण गर्मी के चलते कक्षा 1 से 8 तक 30 अप्रैल तक अवकाश

 

शिवपुरी – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने शिवपुरी जिले में अत्यधिक गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।

 

 

छात्रों की सुविधा एवं स्वास्थ्य और आवागमन को ध्यान में रखकर जिले में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों (एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, केन्द्रीय विद्यालय एवं अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों) में प्री-प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक की कक्षाओं का दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है, जबकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूर्व की तरह प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएंगी।

 

 

 

जारी निर्देशानुसार शिक्षक यथावत अपने कार्य संपादित करेंगे तथा पूर्व निर्धारित परीक्षाएं एवं अन्य आवश्यक कार्यक्रम निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित होंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in