बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गश्त में 10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों में मचा हड़कंप

बड़नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कॉम्बिंग गश्त में 10 स्थाई वारंटी गिरफ्तार, बदमाशों में मचा हड़कं

 

बड़नगर। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देशन और एएसपी अभिषेक रंजन व एसडीओपी महेन्द्र परमार के मार्गदर्शन में बड़नगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए रात भर सघन कॉम्बिंग गश्त की। थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर क्षेत्र के 60 चिन्हित गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 10 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी अनिल उर्फ अन्नि पिता राधेश्याम, दिनेश पिता गणपत चौहान, गजेंद्र उर्फ गेंदा पिता सुखदेव, रियाज उद्दीन पिता समशुद्दीन और रतलाम निवासी अजय पिता प्रकाश धानुक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं, अन्य 5 आरोपियों कृष्णा बाई पति रतनलाल, मोहनलाल पिता रतनलाल, सुनील पिता कमल दास, पवन पिता गिरधारीलाल और सुशील कुमार पिता कैलाश जैन को माननीय न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा किया गया। इस पूरी कार्रवाई में उनि हेमंत कटारे, चांदनी पाटीदार और समस्त पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in