रिपोर्ट
शमसुलहक खान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती
मेधावियों का हुआ सम्मान हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में जनपद सूची में सातवां स्थान लाने वाली अंशिका यादव को पुरस्कार में मिले 5 00
बस्ती। गत दिनों नगर पंचायत क्षेत्र कप्तानगंज स्थित मां गायत्री इंटर कॉलेज नकटीदेई कप्तानगंज बस्ती में इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले परीक्षार्थियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक शिक्षाविद अशोक कुमार मिश्रा रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री मिश्र ने कहा कि वर्ष 2008 में विद्यालय के छात्र मंडल की टॉपर सूची में आए थे और तब से अद्यतन अनवरत इस विद्यालय के छात्र-छात्रा जनपद की मेरिट लिस्ट अथवा मंडल की मेरिट लिस्ट में अपना कब्जा कायम किये हुएहै इसके लिए विद्यालय के इन मेधावियों के साथ-साथ शिक्षकों को भी शुभकामनाएं देता हूं। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा इस वर्ष हाई स्कूल परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान के साथ-साथ जनपद लिस्ट में सातवीं स्थान पर नाम रोशन करने वाली अंशिका यादव जिन्हें 94.5% अंक मिले उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ ₹5000 नगद राशि देकर सम्मानित किया साथ ही अन्य मेधावियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया हाई स्कूल में कुमारी आंचल मिश्रा 92.33% मानसी मिश्रा 88.33% सोगेरा फातिमा 87.66 प्रतिशत इकरा खातून 86.5% पलक 84.5 % वैष्णवी 84% जबकि इंटरमीडिएट में प्रतिष्ठा चौधरी 87.4% नेहा यादव 84.4% नीतू वर्मा 83.4% पावनी मिश्रा 83% रोशनी वर्मा 82.8 प्रतिशत अंजली वर्मा 80% प्रियांशी 80% शिवानी उपाध्याय 80% रुचि यादव 80% अंक प्राप्त करने वाली मेधावियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन द्वारा उपरोक्त मेधावियों के अभिभावकों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक बैजनाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अरविंद कुमार मिश्र ने आभार प्रकट करते हुए सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर अबरार अहमद राजेंद्र उपाध्याय मनोज कुमार तिवारी राजेश कुमार पांडे पूनम पांडे प्रेमचंद्र मिश्रा हजरत अली रामनरेश यादव सनी यादव चंद्रपाल वर्मा सोनिया मिश्रा सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।



