*नगर पालिका परिषद नागदा में चार कर्मचारियों का सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्ति विदाई समारोह आयोजित*
नागदा (नि.प्र.)।
नगर पालिका परिषद नागदा के चार कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सुल्तान सिंह शेखावत उपस्थित रहे। साथ ही सांसद एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ओ.पी. गेहलोत, उपाध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र शर्मा, पार्षदगण—श्रीमती बबीता रघुवंशी, श्री शैलेंद्र ‘बिट्टू’ यादव, श्री विजय सिंह सिसोदिया, श्री योगेश मीणा, श्री अनिल जोशी, श्री सुभाष रावल सहित नगर पालिका के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सेवानिवृत्त पुरुष कर्मचारियों को शाल एवं सफारी ,महिला कर्मचारी को साड़ी,श्रीफल,पुष्पमाला, एवं मिठाई से सम्मान किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गेहलोत की पहल पर सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह के रूप में 50 ग्राम चांदी का सिक्का भेंट कर उनके सेवा कार्यों के समर्पित एवं सराहनीय योगदान का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में—
• श्री मांगीलाल (पिता श्री साहीम)
• श्री कालूराम (पिता श्री फकीरचंद)
• श्रीमती शारदा बाई (पिता स्व. श्री चंदूलाल)
• श्री सुरेशचंद्र दावरे (पिता श्री बलराम)
शामिल हैं, जिन्होंने नगर पालिका में वर्षों तक निष्ठापूर्वक अपनी सेवाएं दीं। दिनांक 30 अप्रैल 2026 को आयोजित यह विदाई समारोह भावुक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



